फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Narottam Mishra had already said that Kamal Nath will not allow Digvijay Singh to become the national

MP News: नरोत्तम मिश्रा का दावा- हमने तो पहले ही कहा था, दिग्विजय को अध्यक्ष नहीं बनने देंगे कमलनाथ

Fri, 30 Sep 2022 12:51 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 30 Sep 2022 12:51 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि - मैंने पहले कही कहा था कमलनाथ वरिष्ठ नेता हैं। उनकी चक्की बहुत धीमी चलती है, लेकिन पीसती बहुत बारीक है। दस जनपद में अंदर तक पैठ है। वह राजा को राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बनने देंगे।

विज्ञापन
MP News: Narottam Mishra had already said that Kamal Nath will not allow Digvijay Singh to become the national
नरोत्तम मिश्रा (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

मध्य प्रदेश के गृहमंत्री और राज्य सरकार के प्रवक्ता नरोत्तम मिश्रा ने दिग्विजय सिंह के कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस से बाहर होने पर तंज कसा हैं। उन्होंने कहा कि मैंने तो पहले ही कहा था कि कमलनाथ कभी भी दिग्विजय सिंह को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बनने देंगे।

विज्ञापन


मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि यह उनका आंतरिक मामला है। हमने स्पष्ट कहा था कि दिग्विजय सिंह को कमलनाथ राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बनने देंगे। कमलनाथ बहुत वरिष्ठ नेता है। उनकी चक्की बहुत धीमी चलती है, लेकिन पीसती बहुत बारीक है। 10 जनपद में अंदर तक उनकी पैठ है। वह दिग्गी राजा को राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बनने देंगे। वह प्रदेश अध्यक्ष और उनका कथित छोटा भाई राष्ट्रीय अध्यक्ष यह कैसे संभव है। मिश्रा ने कहा कि तीन साल में अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष बना नहीं पाए। अब कॉमेडी सर्कस चल रहा है। किसी को कुछ करना नहीं है, लेकिन मनोरंजन सभी का खूब हो रहा है।  
विज्ञापन


मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस के साथ दिक्कत क्या है कि वह एक दिन के प्रचार के लिए सबकुछ करते हैं। पहले उन्होंने बाल कांग्रेस का गठन किया। बताया कि यह अभियान चलाएंगे। न बाल कांग्रेस कहीं दिख रही न उसके सदस्य दिख रहे। यह दिसंबर 2021 की बात है। फिर आपका कमलनाथ आपके साथ अभियान, घर चलो घर-घर चलो अभियान, जनसंसद संवाद यात्रा, तिरंगा सम्मान यात्रा और फिर जनजागरण अभियान शुरू किया। यह कहीं कुछ जमीन पर नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, मध्यप्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह का नाम राष्ट्रीय अध्यक्ष की रेस से बाहर हो गया है। दिग्विजय सिंह ने मल्लिकार्जुन खरगे के नामांकन भरने के चलते अपना नाम पीछे ले लिया। अब दिग्विजय सिंह खरगे के प्रस्तावक बनेंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed