{"_id":"630d872315fdf214a911da4c","slug":"mp-news-mp-congress-will-set-up-gandhi-chaupal-in-23-thousand-villages-will-start-from-gandhi-jayanti","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: एमपी कांग्रेस 23 हजार गांव में लगाएगी गांधी चौपाल, गांधी जयंती से होगी शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: एमपी कांग्रेस 23 हजार गांव में लगाएगी गांधी चौपाल, गांधी जयंती से होगी शुरुआत
Tue, 30 Aug 2022 09:12 AM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Tue, 30 Aug 2022 09:12 AM IST
सार
मध्य प्रदेश कांग्रेस गांव गांव में गांधी चौपाल लगाएगी। इसकी शुरुआत 2 अक्टूबर से करेंगी। इसमें महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दों को खत्म करने पर चर्चा करेगी।
विज्ञापन
Bhopal: मध्य प्रदेश कांग्रेस कार्यालय
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को तेज करने के लिए कांग्रेस अब गांधी चौपाल से गांव गांव पहुचेंगी। प्रदेश में गांधी जयंती 2 अक्टूबर से गांधी चौपाल लगाने की शुरुआत करेगी। कांग्रेस 30 जनवरी 2023 तक 23 हजार गांधी चौपाल लगाएगी। इसमें गांव के लोगों से प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाएं, शिक्षा, कृषि, बेरोजगारी, महंगाई, वर्तमान हालात जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने विधायक, जिला और ब्लॉक इकाई के साथ ही बूथ, मंडलम और सेक्टर के पदाधिकारियों को कार्यक्रम में भाग लेने के निर्देश दिए है।
सादगी से होंगे कार्यक्रम
गांव में चौपाल लगाने के कार्यक्रम सादगी पूर्वक होंगे। इसमें कोई मंच नहीं लगेगा। एक दरी पर ही सभी लोग बैठेंगे। इसके लिए कांग्रेस के मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता को प्रभारी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को बुलाया जाएगा।
गांव में मिली थी सफलता
कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को गांव में सफलता मिली थी। कांग्रेस 58 सीट से 114 पर पहुंच गई थी। अब कांग्रेस गांव में अपनी सीटे को और बढ़ाने के लिए प्रयास में जुट गई है।