{"_id":"64327c8ea628893d1d04048a","slug":"mp-news-miscreants-vandalized-hanuman-statue-in-damoh-police-engaged-in-investigation-2023-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: दमोह में बदमाशों ने हनुमान प्रतिमा को किया खंडित, पुलिस जुट गई जांच में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: दमोह में बदमाशों ने हनुमान प्रतिमा को किया खंडित, पुलिस जुट गई जांच में
Sun, 09 Apr 2023 02:21 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Sun, 09 Apr 2023 02:21 PM IST
सार
दमोह जिले के पटेरा में कुछ बदमाशों ने हनुमान प्रतिमा को खंडित कर दिया। पुलिस इस मामले में जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दमोह जिले के पटेरा थाना क्षेत्र के पिपरिया साहनी गांव में खेत में बने सार्वजनिक मंदिर में विराजमान हनुमान प्रतिमा को शनिवार रात असामाजिक तत्वों ने खंडित कर दिया। सुबह पूजा करने पहुंचे गांव के राज किशोर राजपूत ने सबसे पहले प्रतिमा को खंडित हालत में देखा और उसके बाद खेत मालिक को जानकारी दी। जहां से सभी लोग पटेरा थाने पहुंचे और पुलिस शिकायत दर्ज कराई है पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता खेत मालिक संजय पालीवाल ने बताय उनके खेत में एक सार्वजनिक हनुमान जी का मंदिर है, जहां गांव के लोग पूजा करने पहुंचते हैं। नियमित रूप से गांव के राज किशोर राजपूत पूजा करने आते हैं। सुबह राजकिशोर ने जब प्रतिमा को खंडित देखा तो उन्होंने मुझे खबर की, जिसके बाद में मौके पर पहुंचा और फिर गांव के सभी लोग पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराने आए है। मंदिर के पास रहने वाले आदिवासी व्यक्ति का कहना है कि रात में उसे कुछ हलचल सुनाई दे रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
संभवत असामाजिक तत्वों के द्वारा जानबूझकर धार्मिक भावनाएं भड़काने के लिए इस तरह का कृत्य किया गया है। पुलिस को शिकायत आवेदन देने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस से मांग की है कि तत्काल आरोपियों को पकड़ कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। पुलिस ने अज्ञात आरोपी पर मामला दर्ज किया है। बता दें दमोह में लगातार असमाजिक तत्वों के द्वारा इस प्रकार की हरकत की जा रही है 15 दिन पहले ही हिंडोरिया थाना अंतर्गत किसी असमाजिक तत्व ने शिव लिंग गायब कर दिया था जिसे पुलिस कुछ ही घंटो में खोज लिया था।
