{"_id":"634e45d7392ee712012a5d34","slug":"mp-news-minister-sarang-said-that-lord-dhanvantari-will-be-worshiped-in-all-medical-colleges-of-madhya-prades","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: मंत्री सारंग बोले मध्य प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेज में धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: मंत्री सारंग बोले मध्य प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेज में धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाएगी
Tue, 18 Oct 2022 11:52 AM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Tue, 18 Oct 2022 11:52 AM IST
सार
प्रदेश में हिंदी में मेडिकल की पढ़ाई के बाद अब सभी मेडिकल कॉलेज में भगवान धन्वंतरी की पूजा अर्चना की जाएगी। यह आयोजन धनतेरस पर किया जाएगा।
विज्ञापन
चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश के मेडिकल कॉलेज में भगवान धन्वंतरी की पूजा अर्चना की जाएगी। मंगलवार को चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने जानकारी दी। सारंग ने कहा कि धनतेरस पर कार्यक्रम किया जाएगा। इस दिन मेडिकल छात्र, डॉक्टर और अस्पताल में जो मरीजों के परिजन मिलकर भगवान धन्वंतरि की पूजा अर्चना करेंगे। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य मध्यप्रदेश को स्वस्थ मध्यप्रदेश बनाना है। सारंग ने कहा कि हर साल मध्य प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग भोपाल और इंदौर के मेडिकल कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।
बता दें इससे पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने प्रदेश में मेडिकल की पढ़ाई हिंदी में कराने के पाठ्यक्रम का शुभारंभ किया था। इसमें गृहमंत्री ने एमबीबीएस के प्रथम वर्ष की तीन पुस्तकों का विमोचन भी किया था। अब चिकित्सा शिक्षा विभाग नई पहल के रूप में कॉलेजों में भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाएगी।
विज्ञापन
बता दें इससे पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने प्रदेश में मेडिकल की पढ़ाई हिंदी में कराने के पाठ्यक्रम का शुभारंभ किया था। इसमें गृहमंत्री ने एमबीबीएस के प्रथम वर्ष की तीन पुस्तकों का विमोचन भी किया था। अब चिकित्सा शिक्षा विभाग नई पहल के रूप में कॉलेजों में भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाएगी।
विज्ञापन
