फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Minister Prahlad Patel's car met with a horrific accident

MP News: केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल की कार से हुआ भीषण एक्सीडेंट, तीन बच्चों की हालत गंभीर, एक टीचर की मौत

Tue, 07 Nov 2023 05:13 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 07 Nov 2023 05:13 PM IST
सार

बीजेपी के स्टार प्रचारक केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल की कार सड़क हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि छिंदवाड़ा से नरसिंहपुर आते समय अमरवाड़ा के पास ये हादसा हुआ है।

विज्ञापन
MP News: Minister Prahlad Patel's car met with a horrific accident
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल की कार हादसे का शिकार हो गई। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल की कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति समेत तीन स्कूली बच्चे घायल हुए हैं। हादसा उस वक्त हुआ जब प्रहलाद पटेल छिंदवाड़ा से जनसंपर्क कार्यक्रम निपटा कर नरसिंहपुर लौट रहे थे। सिंगोड़ी बाईपास के पास निजी स्कूल से बच्चों को लेकर लौट रहे एक टीचर की बाइक को उनकी कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे भूरा मोहगांव निवासी निरंजन चंद्रवंशी बुरी तरह से जख्मी हो गए, जबकि उनके साथ बैठे तीन बच्चे भी घायल हो गए, तत्काल केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने अन्य स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दाैरान बाइक चला रहे भुला मोहगांव के रहने वाले शिक्षक निरंजन चंद्रवंशी (35) की मौत हो गई। घटना में घायल 3 बच्चों को जिला अस्पताल से नागपुर रेफर किया गया है। घायलों में सात वर्षीय निखिल और आठ वर्षीय संस्कार और 17 वर्षीय जतिन शमिल हैं। सात वर्षीय निखिल और आठ वर्षीय संस्कार को सिर पर गंभीर चोट आई है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


प्रहलाद पटेल का पैर में चोट
हादसे के दौरान प्रहलाद पटेल के पैर में भी मामूली चोट आई है। वहीं, उन्होंने तत्काल घायलों को अस्पताल भिजवाया। हादसे के कुछ देर बाद प्रहलाद पटेल दूसरे वाहन से नरसिंहपुर निकल गए। इस दौरान काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए थे, यहां से प्रहलाद पटेल के जाने के बाद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के द्वारा नारेबाजी भी की गई। भाजपा कार्यकर्ता भी यहां पर कांग्रेस कार्यकर्ता के खिलाफ नारे लगाते नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed