{"_id":"63527c3fcbe5ab68112fc0ea","slug":"mp-news-minister-bhupendra-singh-said-bhopal-s-master-plan-will-come-in-a-month-will-start-metro-in-august-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: मंत्री भूपेंद्र सिंह बोले भोपाल का मास्टर प्लान एक माह में आएगा, अगस्त 23 में मेट्रो प्रारंभ कर देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: मंत्री भूपेंद्र सिंह बोले भोपाल का मास्टर प्लान एक माह में आएगा, अगस्त 23 में मेट्रो प्रारंभ कर देंगे
Fri, 21 Oct 2022 04:33 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Fri, 21 Oct 2022 04:33 PM IST
सार
भूपेंद्र सिंह ने कहा कि नगरीय निकायों में अगले माह के अंत तक यानी 30 नवंबर तक संविदा कर्मियों की नियुक्ति की जाएगी। इस साल के अंत तक सभी निकायों में गौरव दिवस के आयोजन भी किए जाएंगे।
विज्ञापन
नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने शुक्रवार को होटल पलाश रेसीडेंसी में मीडिया से चर्चा की। भूपेंद्र सिंह ने मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए कहा कि भोपाल का मास्टर प्लान एक माह में आ जाएगा। इसके बाद इसे एक महीने दावे-आपत्ति के लिए रखा जाएगा। जिसके बाद मास्टर प्लान का फाइनल प्रकाशन किया जाएगा। वहीं, उन्होंने मेट्रो को लेकर पूछे सवाल पर कहा कि मेट्रो का काम समयसीमा के अनुसार चल रहा है। अगस्त 2023 में मेट्रो शुरू कर देंगे।
30 नवंबर तक संविदा नियुक्तियां होगी
भूपेंद्र सिंह ने कहा कि नगरीय निकायों में अगले माह के अंत तक यानी 30 नवंबर तक संविदा कर्मियों की नियुक्ति की जाएगी। इस साल के अंत तक सभी निकायों में गौरव दिवस के आयोजन भी किए जाएंगे। मंत्री ने बताया कि नगरीय निकाय विभाग नवाचार कर रहा है। इसमें है। सालिड वेस्ट, लिफ्ट पालिसी, निर्माण स्वीकृति जैसे काम ऑनलाइन किए जा रहे हैं। रिडेसिफिकेशन पालिसी को मंजूरी दी गई है।
स्ट्रीट वेंडर योजना में देश में पहले स्थान पर
मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि स्ट्रीट वेंडर योजना में भी प्रदेश देश में पहले स्थान पर हैं। श्री महाकाल लोक में गड़बड़ी को लेकर पूछ सवाल पर मंत्री ने कहा कि सरकार के पास इस संबंध में अभी तक कोई शिकायत नहीं आई है। उन्होंने बताया महाकाल लोक के दूसरे चरण का काम भी तेजी से शुरू हो गया है। अमृत मिशन दो शुरू कर रहे हैं।
विज्ञापन
21 हजार एकड़ भूमि माफिया से मुक्त कराई
प्रदेश में 21 हजार एकड़ भूमि माफिया से मुक्त कराई है। मंत्री ने कहा कि मुप्त कराई जमीन गरीबों के घर बनाने में उपयोग की जाएगी। इस पर जरूरतमंदों को मकान बनाने दी जाएगी। इस पर वृद्धाश्रम, सरकारी भवन भी बनाए जाएंगे। उन्होंने हाउसिंग बोर्ड के जर्जर मकानों को लेकर पूछे सवाल पर कहा कि इन मकानों को तोड़कर रिसेल करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।