फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Mega block on Katni-Bina railway line many trains cancelled and many routes changed

MP News: कटनी-बीना रेलमार्ग पर मेगा ब्लॉक, इन ट्रेनों को किया निरस्त, बाकी का रूट बदला

Thu, 13 Jun 2024 09:30 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 13 Jun 2024 09:30 AM IST
सार

कटनी-बीना रेलमार्ग पर मेगा ब्लॉक शुरू हो गया है। इसके चलते करीब 1 दर्जन यात्री गाड़ियों को निरस्त किया गया और कुछ यात्री ट्रेनों का रूट बदल दिया गया है। जानिए, किस ट्रैन को किया गया रद्द।

विज्ञापन
MP News: Mega block on Katni-Bina railway line many trains cancelled and many routes changed
कटनी-बीना रेलमार्ग पर मेगा ब्लॉक शुरू। - फोटो : istock

विस्तार

कटनी-बीना सेक्शन के मालखेड़ी स्टेशन पर रेल ट्रैक का अधोसरंचना कार्य शुरू हो गया है। ऐसे में कटनी से गुजरने वाली करीब 1 दर्जन यात्री गाड़ियों को निरस्त किया गया। साथ ही कुछ यात्री ट्रेनों का रूट बदल दिया गया है।

विज्ञापन


पश्चिम मध्य रेल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. मधुर वर्मा ने बताया कि जबलपुर मंडल से चलने और कटनी से गुजरने वाली कई ट्रेनों को निरस्त और मार्ग परिवर्तित किया गया है।  गाड़ी संख्या 01885 बीना-दमोह एक्सप्रेस दिनांक 12.06.2024 से 10.07.2024 तक 29 ट्रिप के लिए, गाड़ी संख्या 01886 दमोह-बीना एक्सप्रेस दिनांक 13.06.2024 से 11.07.2024 तक 29 ट्रिप के लिए, गाड़ी संख्या 06603 बीना- कटनी मुड़वारा मेमू दिनांक 16.06.2024 से 10.07.2024 तक 25 ट्रिप के लिए, गाड़ी संख्या 06604 कटनी मुड़वारा- बीना मेमू दिनांक 16.06.2024 से 10.07.2024 तक 25 ट्रिप के लिए, गाड़ी संख्या 11272 भोपाल-इटारसी विंध्याचल एक्सप्रेस दिनांक 16.06.2024 से 10.07.2024 तक 25 ट्रिप के लिए,  गाड़ी संख्या 11271 इटारसी-भोपाल विंध्याचल एक्सप्रेस दिनांक 16.06.2024 से 10.07.2024 तक 25 ट्रिप के लिए, गाड़ी संख्या 22161 भोपाल-दमोह राज्य रानी एक्सप्रेस दिनांक 25.06.2024 से 10.07.2024 को 16 ट्रिप के लिए,  गाड़ी संख्या 22162 दमोह-भोपाल राज्य रानी एक्सप्रेस दिनांक 26.06.2024 से 11.07.2024 को 16 ट्रिप के लिए, गाड़ी संख्या 11703 रीवा- डॉ अंबेडकर नगर एक्सप्रेस (त्रिसप्ताहिक) दिनांक 18.06.2024 से 09.07.2024 को 10 ट्रिप के लिए, गाड़ी संख्या 11704 डॉ अंबेडकर नगर-रीवा एक्सप्रेस (त्रिसप्ताहिक) दिनांक 19.06.2024 से 10.07.2024 को 10 ट्रिप के अप एंड डाउन की ट्रेनों को निरस्त किया गया है।
विज्ञापन


इसके अलावा 8 ट्रेने ऐसी हैं जो बीना सेक्शन में चल रहे अधोसरंचना कार्य के चलते परिवर्तित मार्ग कटनी से जबलपुर और सतना होकर पाने गंतव्य तक पहुंचेगी। इसमें गाड़ी संख्या 12121 जबलपुर-निज़ामुद्दीन मध्यप्रदेश संपर्क क्रांति एक्सप्रेस जो दिनांक 5 से 7 जुलाई को जबलपुर मंडल में अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया जबलपुर- कटनी-सतना-वीरांगना लक्ष्मी बाई स्टेशन से होकर गंतव्य को जाएगी। इसी तरह दिनांक 6 औश्र 8 जुलाई को  अपने परिवर्तित मार्ग वाया वापस होगी। वही गाड़ी संख्या 11449 जबलपुर-श्री माता वैष्णोदेवी कटरा एक्सप्रेस दिनांक 9 जुलाई को परिवर्तित मार्ग वाया जबलपुर-कटनी- सतना- होकर गंतव्य को जाएगी। ट्रेन नंबर 11466 जबलपुर-सोमनाथ एक्सप्रेस भी दिनांक 24 जून से 8 जुलाई तक 05 ट्रिप के लिए अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया जबलपुर-इटारसी-भोपाल से होकर गंतव्य जाकर लौटेगी। और 12185 रानी कमलापति-रीवा एक्सप्रेस जो दिनांक 28 जून से 10 जुलाई तक 13 ट्रिप के लिए अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया कटनी-जबलपुर-इटारसी से होकर गंतव्य को जाने के साथ दिनांक 25 जून से 10 जुलाई 2024 तक 16 ट्रिप के लिए इसी रूट से वापस आने की जानकारी अधिकारी द्वारा साझा की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed