फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Maihar MLA Narayan Tripathi narrowly escaped in a road accident

MP News: बाल-बाल बचे मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी, विधायक और कार चालक सुरक्षित

Wed, 12 Apr 2023 11:21 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 12 Apr 2023 11:21 PM IST
सार

मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी सड़क हादसे में बाल-बाल बचे हैं। सागर जिले के गढ़ा कोटा के पास हादसा हुआ। उनका वाहन खड़े ट्रक से टकराया है। बताया जा रहा है कि विधायक को पसलियों में लगी हल्की चोट पहुंची है। सभी लोग सुरक्षित हैं।

विज्ञापन
MP News: Maihar MLA Narayan Tripathi narrowly escaped in a road accident
मैहर विधायक कार हादसे में बाल-बाल बच गए। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी सड़क हादसे में बाल-बाल बचे हैं। सागर जिले के गढ़ा कोटा के पास हादसा हुआ। उनका वाहन खड़े ट्रक से टकराया है। बताया जा रहा है कि विधायक को पसलियों में लगी हल्की चोट पहुंची है। सभी लोग सुरक्षित हैं।
विज्ञापन


बता दें कि कुछ दिन पहले ही मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी ने विंध्यपार्टी बनाने का एलान किया था। विधायक नारायण त्रिपाठी ने वीडियो जारी कर हादसे की जानकारी दी है। हादसे की तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। विधायक त्रिपाठी ने कहा है कि 11 अप्रैल रात करीब 12 बजे हम लोग स्कॉर्पियो वाहन से बागेश्वर महाराज की कथा के लिए जा रहे थे। उस दौरान ट्रक से हमारा एक्सीडेंट हो गया। वाहन में हम चार लोग थे। हम पूरी तरह स्वस्थ हैं। किसी को भी किसी तरह की चोट नहीं आई है। भगवान की कृपा से हम पूरी तरह स्वस्थ हैं, लेकिन गाड़ी के पूरी तरह परखच्चे उड़ गए हैं। सभी शुभचिंतकों को धन्यवाद, आभार, जो आप इतनी दुआएं देते हैं। इन्हीं दुआओं की वजह से हम ठीक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed