फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News Madhya Pradesh is ideal state for investment, says CM Shivraj in Ambassador Round Table

MP News: राजदूत गोलमेज में सीएम शिवराज बोले निवेश के लिए आइडियल स्टेट है मध्य प्रदेश

Thu, 20 Oct 2022 11:23 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 20 Oct 2022 11:23 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजदूत गोलमेज में सहभागी राष्ट्रों को प्रवासी भारतीय दिवस और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए आमंत्रित किया। दिल्ली में राजनयिक गोलमेज और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 के कर्टेन का आयोजन हुआ।

विज्ञापन
MP News Madhya Pradesh is ideal state for investment, says CM Shivraj in Ambassador Round Table
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राजदूत गोलमेज सम्मेलन को संबोधित करते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 के कर्टेन रेजर और राजदूत गोलमेज में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश निवेश के लिए आइडियल स्टेट हैं। जिसमें उद्योग स्थापित करने सकारात्मक वातावरण उपलब्ध है। मुख्यमंत्री ने सहभागी राष्ट्रों को उनके राजदूत और दूतावास के अधिकारियों के माध्यम से 7 से 9 जनवरी 2023 तक इंदौर में होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन और 11-12 जनवरी 2023 को इंदौर में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 में सहभागिता और प्रदेश में निवेश के लिए भी आमंत्रित किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने एक इन्वेस्ट मध्यप्रदेश पोर्टल का अनावरण भी किया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि वसुधैव कुटुंबकम की अवधारणा के साथ 5 हजार साल के ज्ञात इतिहास में भारत ने सारी दुनिया को एक परिवार माना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व कल्याण में भारत अपना योगदान दे रहा है। मुख्यमंत्री ने उपस्थित राजनयिकों को प्रदेश के औद्योगिक परिदृश्य संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि मध्यप्रदेश में शरबती गेहूं और बासमती चावल जैसा गुणवत्तापूर्ण कृषि उत्पादन होता है।
विज्ञापन

 
मध्यप्रदेश सर्वाधिक जैविक खेती वाला प्रदेश है, जो अब प्राकृतिक खेती की तरफ बढ़ रहा है। प्रदेश में खाद्य प्र-संस्करण की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने बताया कि कोविड महामारी के दौरान मध्यप्रदेश में निर्मित दवाइयां कई देशों में भेजी गई थी। प्रदेश में वस्त्र और रेडीमेड गारमेंट, माइनिंग, आईटी और पर्यटन क्षेत्र में काफी संभावनाएं हैं और प्रत्येक सेक्टर के लिए मध्यप्रदेश ने एक अलग नीति बनाई है। प्रदेश में 1 लाख 22 हज़ार एकड़ का लैंड बैंक उपलब्ध है, जिसका त्वरित आवंटन किया जाता है। मध्यप्रदेश में परिवहन और ऊर्जा अधो-संरचना का उत्तम विकास हुआ है। मध्यप्रदेश में श्रम कानून में सुधार लाया गया है। निवेश प्रक्रिया के सरलीकरण के लिए एकल खिड़की व्यवस्था स्थापित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने कहा कि मध्यप्रदेश में इन्वेस्टर फ्रेंडली नीतियां है। प्रदेश में सभी सहभागी राष्ट्रों के लिए फार्मा, ऑटोमोबाइल, सेमीकंडक्टर और रक्षा जैसे क्षेत्रों में निवेश के लिए अवसर उपलब्ध हैं। राउंडटेबल में नेपाल, जापान, ब्राजील, फिजी, हंगरी, चेक गणराज्य, म्यांमार, थाइलैण्ड, वियतनाम, फिनलैंड जैसे सहभागी राष्ट्रों के राजनयिक सम्मिलित हुए।


प्रमुख सचिव औद्योगिक नीति और निवेश प्रोत्साहन संजय कुमार शुक्ला ने सहभागी राष्ट्रों को प्रदेश द्वारा प्रदान की जाने वाली सुविधाओं संबंधी प्रेजेंटेशन से जानकारी दी। प्रदेश के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा, आयुक्त उद्योग पी. नरहरि, केंद्रीय उद्योग संवर्धन और अंतरिक व्यापार विभाग के सचिव अनुराग जैन सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed