{"_id":"652d57e5f7d86f388103eca3","slug":"mp-news-liquor-cartoons-were-smuggled-with-medicine-stickers-two-accused-from-bhilwara-arrested-with-581-box-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: शराब के कार्टन पर दवा के स्टीकर लगा कर रहे थे तस्करी, 581 पेटी के साथ भीलवाड़ा के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: शराब के कार्टन पर दवा के स्टीकर लगा कर रहे थे तस्करी, 581 पेटी के साथ भीलवाड़ा के दो आरोपी गिरफ्तार
Mon, 16 Oct 2023 09:06 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 16 Oct 2023 09:06 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के मंदसौर में 581 पेटियों में सवा पांच हजार बल्क लीटर अवैध शराब बरामद की गई है। पंजाब की शराब है। राजस्थान के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
मंदसौर पुलिस ने अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी है।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्पप्रदेश में शराब की तस्करी के नए तरीके सामने आते रहते हैं, ऐसा ही मामला मंदसौर से सामने आया है। यहां शराब के कार्टन पर दवा के स्टीकर लगाकर पुलिस की आंखों में धूल झोंकने की कोशिश हो रही थी। पुलिस ने कार्रवाई कर 581 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है। भीलवाड़ा के दो लोगों को भी गिरफ्तार किया है। जब्त सामान की कीमत एक करोड़ से ज्यादा आंकी जा रही है।
मप्र में चुनावी आचार संहिता के चलते पुलिस काफी मुस्तैदी से काम कर रही है। मंदसौर जिले की दलौदा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर नाकेबंदी करते हुए एक ट्रक कंटेनर क्रमांक RJ 14 GL 1819 को रोका गया, जिसमें शराब की सूचना थी। कंटेनर में रखे कार्टन पर दवाई का ब्रांड लगाया हुआ था।
मुखबिर ने बताया कि इन बक्सों में शराब भरी हुई है। एसपी अनुराग सुजानिया के मुताबिक 581 पेटियों में सवा पांच हजार बल्क लीटर अवैध शराब बरामद की गई है। मप्र में इसकी कीमत 60 लाख से ज्यादा है। बरामद ट्रक व शराब की कीमत एक करोड़ से ज्यादा आंकी गई है। इस मामले में राजस्थान भीलवाड़ा निवासी शंभूसिंह पिता नानू सिंह राजपूत तथा रामप्रसाद पिता नानूराम खटीक को गिरफ्तार किया गया है। एसपी ने कहा है कि यह शराब पंजाब से आ रही थी।