{"_id":"63d26327f6e93318db713d58","slug":"mp-news-library-opened-in-girls-hostel-on-the-initiative-of-katni-collector-2023-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: कलेक्टर की पहल पर बालिका छात्रावास में खुला पुस्तकालय, विधायक ने भी दिए झूले और स्मार्ट टीवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: कलेक्टर की पहल पर बालिका छात्रावास में खुला पुस्तकालय, विधायक ने भी दिए झूले और स्मार्ट टीवी
Thu, 26 Jan 2023 04:55 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 26 Jan 2023 04:55 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के कटनी जिले में कलेक्टर ने सराहनीय पहल की है। कलेक्टर की पहल पर बालिका छात्रावास में पुस्तकालय खोला गया है। वहीं, विधायक ने भी बच्चियों की मांग पर झूले और स्मार्ट टीवी दिए।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कटनी में जिला कलेक्टर अवि प्रसाद ने बालिकाओं की अच्छी पढ़ाई के लिए जिले की 14 बालिका छात्रावासों में पुस्तकालय खोलने का नवाचार किया है। इसकी शुरुआत ग्रामीण क्षेत्र के पहाड़ी ग्राम पंचायत में स्थित शासकीय कस्तूरबा गांधी छात्रावास से विधायक संदीप जायसवाल ने फीता काटकर किया है।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने न सिर्फ बच्चियों को पुस्तकालय की एक पुस्तक पढ़कर सुनाई, बल्कि उनकी मांग पर छात्रावास में झूला और स्मार्ट टीवी भी भेंट की। कटनी कलेक्टर अवि प्रसाद ने बताया कि जिले में 14 बालिका छात्रावास में प्रयोग के तौर पर पुस्तकालय खोला गया है, जिसमें सामान्य ज्ञान से लेकर कई किताबें रखी जा रही हैं। इन किताबों को पढ़ने से जिले में नए पाठक बनेंगे और उनका सामान्य ज्ञान से लेकर ज्ञान स्तर भी ऊंचा होता जाएगा।
विज्ञापन
प्रयोग सफल होने पर और खुलेंगे पुस्तकालय...
अगर ये प्रयोग सफल होता है तो जिले के बाकी छात्रावासों में भी पुस्तकालय खोले जाएंगे। मध्यप्रदेश में बालिकाओं के छात्रावास में पुस्तकालय खोलने का प्रयोग पहली बार किया गया है, जिसकी प्रशंसा खुद मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल करते दिखे। मीडिया से बातचीत में कहा कि छात्राओं के लिए कटनी कलेक्टर ने बहुत सरहानीय कार्य किया है। भांजियों के लिए पढ़ने के लिए पुस्तकालय दिया है। बच्चियों को घर जैसा माहौल मिले, इसलिए उन्हें स्मार्ट टीवी और झूला भी विधायक निधि से दूंगा। वहीं, इस लाइब्रेरी से उन्हें पढ़ने के लिए बहुत मदद मिलेगी।
विज्ञापन
छात्रावास में रहकर पढ़ने वाली छात्रा आकांक्षा मौर्य ने बताया, जब वो अपनी स्कूल की पढ़ाई से बोर होती थी तो उनके पास कोई विकल्प नहीं था। लेकिन अब पुस्तकालय में जाकर सेलेबस के अलावा समान्य ज्ञान, किस्से, कहानियां और अन्य पुस्तकें भी पढ़ सकती हैं। छात्रावास की वार्डन ने कलेक्टर की इस पहल की तारीफ की है। अब छात्राएं हॉस्टल में बने पुस्तकालय में बैठकर अध्ययन कर सकेंगी।
