फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Last meeting of Shivraj cabinet on 30th, speculations about farewell to CS Bains, officials also call

MP News: शिवराज कैबिनेट की अंतिम बैठक 30 को, सीएस बैंस को विदाई की अटकलें, अधिकारियों को भी बुलाया

Tue, 28 Nov 2023 10:38 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 28 Nov 2023 10:38 PM IST
सार

कैबिनेट बैठक मंत्रालय में सुबह 11.30 बजे बुलाई गई है। इस कैबिनेट बैठक का कोई एजेंडा नहीं है। कैबिनेट की बैठक में मंत्रियों के साथ सभी एसीएस, पीएस और सचिवों को बुलाया गया है।

विज्ञापन
MP News: Last meeting of Shivraj cabinet on 30th, speculations about farewell to CS Bains, officials also call
वल्लभ भवन, भोपाल

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना के तीन दिन पहले 30 नवंबर को शिवराज कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है। वर्तमान सरकार की यह अंतिम बैठक होगी। बैठक मंत्रालय में सुबह 11.30 बजे बुलाई गई है। इस कैबिनेट बैठक का कोई एजेंडा नहीं है।  कैबिनेट की बैठक में मंत्रियों के साथ सभी एसीएस, पीएस और सचिवों को बुलाया गया है। ऐसे में माना जा रहा है कि वर्तमान सरकार अधिकारियों को अच्छे सहयोग और प्रदेश के विकास के लिए किए गए कार्यों को लेकर बधाई और धन्यवाद देंगे। बता दें, इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 4 अक्टूबर को कैबिनेट बैठक मुख्यमंत्री निवास में की थी। 
विज्ञापन


सीएस बैंस को विदाई देने की भी अटकलें 
प्रदेश के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस को छह-छह माह के दो एक्सटेंशन मिल चुके हैं। उनका कार्यकाल 30 नवंबर को समाप्त हो रहा है। लेकिन अभी तक न तो उनके एक्सटेंशन के आदेश जारी हुए हैं और न ही नए मुख्य सचिव की नियुक्ति के आदेश आए हैं। ऐसे में यह भी अटकलें लग रही है कि बैठक में बैंस को विदाई भी दी जा सकती है। यदि बैंस को सेवा विस्तार नहीं मिलता है तो प्रदेश की सबसे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी वीरा राणा को प्रदेश का अगला मुख्य सचिव भी बनाया जा सकता है। वीरा राणा मार्च 2024 में सेवानिवृत्त होने जा रही हैं, ऐसे में सरकार कोई भी बने चार माह तक वीरा राणा मुख्य सचिव बनी रह सकती हैं। अगर वीरा राणा को मुख्य सचिव बनाया गया तो प्रदेश के इतिहास में यह दूसरा मामला होगा, जब कोई महिला मुख्य सचिव होंगी। इसके पहले निर्मला बुच प्रदेश की मुख्य सचिव रह चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed