फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News Jodhpur Police seized 22 quintals of Doda powder from Mandsaur smuggler

MP News: जोधपुर पुलिस ने मंदसौर के तस्कर से जब्त किया 22 क्विंटल डोडा चूरा, कुछ इस तरह की जा रही थी तस्करी

Tue, 30 Jan 2024 09:36 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 30 Jan 2024 09:36 PM IST
सार

राजस्थान की जोधपुर पुलिस ने मध्यप्रदेश में मंदसौर जिले के तस्कर से 22 क्विंटल डोडा चूरा जब्त किया है। तस्कर सीमेंट मिक्सर में भरकर डोडा चूरा की तस्करी कर रहे थे।

विज्ञापन
MP News Jodhpur Police seized 22 quintals of Doda powder from Mandsaur smuggler
जोधपुर पुलिस ने डोडा चूरा जब्त किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंदसौर में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के लिए तस्कर नित-नए तरीके इजाद कर रहे हैं। राजस्थान की जोधपुर पुलिस ने मंदसौर से सीमेंट मिक्सर में भरकर ले जाया जा रहा 22 क्विंटल डोडा चूरा जब्त किया है। जब्त डोडा चूरा की कीमत तीन करोड़ रुपये बताई जा रही है। मामले में पुलिस ने मंदसौर के गांधी सागर निवासी ड्राइवर को गिरफ्तार कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन


जोधपुर पश्चिम एडीसीपी चंचल मीश्रा ने बताया कि सोमवार शाम को बासनी थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह सहित पुलिस बल ने थाने के सामने ही नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान चित्तौड़गढ़ नम्बर के एक सीमेंट मिक्सर को पुलिस ने रुकवाया। जांच करने पर मिक्सर के अंदर सीमेंट की जगह कट्टों में भरा हुआ अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा पाया गया। मिक्सर में 111 कट्ट्टों में 22 क्विंटल डोडा पोस्त भरा हुआ था, जिसकी अनुमानित कीमत करीब तीन करोड़ 35 लाख रुपये आंकी जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस ने मिक्सर के ड्राइवर मंदसौर गांधी सागर के प्रेमपुरिया निवासी ओमप्रकाश पिता गोपाल गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया है। इस डोडा पोस्त को जोधपुर के ग्रामीण क्षेत्र में सप्लाई करना था, जिसको लेकर पुलिस जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि तस्करों ने इस सीमेंट मिक्सर को पूरी तरह से पैक कर ठीक उसी तरह सील किया गया था, जैसे सीमेंट फैक्ट्री से पैक कर रवाना किया जाता है। यह पुलिस को गुमराह करने के लिए किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने सीमेंट मिक्सर के आरोपी चालक से पूछताछ कि तो आरोपी ने बताया, मिक्सर को मंदसौर से लाया था। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है। पुलिस अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा को मंगवाने वाले व इसकी तस्करी करने वाले तस्करों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed