फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: IPL Betting Busted In Neemuch, Police Arrest Eight, Accounts held

MP News: नीमच में लगा था आईपीएल पर 2.75 करोड़ रुपये का सट्टा, हिसाब-किताब जब्त, आठ गिरफ्तार

Fri, 12 Apr 2024 02:35 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच Published by: रवींद्र भजनी Updated Fri, 12 Apr 2024 02:35 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के नीमच में आईपीएल क्रिकेट मैच पर 2.75 करोड़ रुपये का ऑनलाइन सट्टा लगा था। पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर हिसाब-किताब जब्त कर लिया है। 

विज्ञापन
MP News: IPL Betting Busted In Neemuch, Police Arrest Eight, Accounts held
नीमच में आईपीएल पर ऑनलाइन सट्टेबाजी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नीमच पुलिस ने आईपीएल क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगाते आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस ने दो लेपटाॅप, एक कम्प्यूटर, एक एलईडी टीवी, 13 मोबाइल, 1.50 लाख रुपये नगद सहित लगभग 02 करोड़ 75 लाख का क्रिकेट हिसाब-किताब जब्त किया है।

विज्ञापन


नीमच पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने बताया कि क्रिकेट सट्टे की सूचना मिलने पर नीमच सिटी थाना प्रभारी उमेश यादव नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। टीम ने टीआईटी कॉलोनी, स्कीम नंबर 36-बी जाजु नगर एवं आईडीबीआई बैंक के पीछे रिसाला मस्जिद के पास मकानों पर दबिश दी। वहां से क्रिकेट बुकी हितेश गनवानी उर्फ हित्तु पिता राजकुमार गनवानी, राबर्ट उर्फ बाबा पिता एडगर मसीह एवं अशपाक उर्फ गुडडु पिता मुरादखान को सनराइज हैदराबाद एवं किंग्स इलेवन पंजाब के बीच क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो लैपटॉप, एक कंप्यूटर, एक एलईडी टीवी, 13 मोबाइल, एक लाख 50 हजार 940 रुपये नगदी सहित लगभग 2.75 करोड़ रुपये का हिसाब-किताब जब्त किया है। मामले में तीन मुख्य आरोपी सहित पांच अन्य आरोपियों समेत कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के बताए अनुसार 21 अन्य आरोपी नामजद किए गए हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


आरोपी हितेश गनवानी उर्फ हित्तु ने पूछताछ में बताया कि उसने मोनी ठाकुर के माध्यम से लाइन/आईडी लेकर एवं स्थानीय क्रिकेट बुकी रवि अहिर के माध्यम से ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा खिलाया। दो अन्य आरोपियों विनय चौरसिया पिता रमेशचन्द्र चौरसिया निवासी लक्ष्मीबाई मार्ग नीमच एवं आकाश शर्मा पिता आलोक शर्मा निवासी पुरानी नगर पालिका नीमच को गिरफ्तार किया गया। साथ ही मामले में सात अन्य आरोपियों को नामजद किया गया है। स्कीम न. 36-बी जाजु नगर स्थित मकान पर रॉबर्ट उर्फ बाबा पिता एडगर मसीह अपने घर में बैठकर मोबाइल पर आईपीएल क्रिकेट सट्टा कर रहा था। उसे गिरफ्तार कर चार मोबाइल, 1370 रुपये नगदी तथा सट्टा पर्ची एवं अन्य सट्टा उपकरण जब्त किए हैं। पुलिस पूछताछ में रॉबर्ट उर्फ बाबा ने बताया कि आईडीबीआई बैंक के पीछे रिसाला मस्जिद के पास रहने वाले क्रिकेट बुकी अशफाक उर्फ गुडडु के लिए क्रिकेट सट्टा खेलता है। इसके बाद अशफाक उर्फ गुडडु को गिरफ्तार किया गया। अशफाक के कब्जे से एक लेपटाॅप, एक कम्प्यूटर, एक मोबाइल, 1.47 लाख रुपये नगदी एवं अन्य सट्टा उपकरण जब्त किए। मामले में तीन अन्य आरोपियों- शीतल पिता सलील सनतावत निवासी बंगला नंबर 44, वार्ड नंबर 32, नीमच, सुनिल पिता नेमीचंद जैन निवासी बंगला नंबर 46 वार्ड नंबर 32 नीमच एवं शमशेर पिता मजीद खां निवासी मस्जिद के पीछे कनावटी नीमच को गिरफ्तार किया गया। मामले में 14 अन्य आरोपियों को नामजद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दोनो प्रकरणों में नीमच केंट थाने पर अपराध क्रमांक 159/24 धारा 3/4, 4-क पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट एवं अपराध क्रमांक 160/24 धारा 3/4, 4-क पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट के तहत पंजीबद्व कर प्रकरण में विवेचना जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed