फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Inter-state wrestling player abducted from XUV from Bhopal,

MP News: भोपाल से इंटर-स्टेट रेसलिंग खिलाड़ी का XUV से अपहरण, हरियाणा-दिल्ली में सर्चिंग

Sun, 13 Nov 2022 03:10 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 13 Nov 2022 03:10 PM IST
सार

अलग-अलग सीसीटीवी फुटेज की जांच में पुलिस को लापता किशोरी के बारे में अहम सुराग मिले हैं। पुलिस को नौ नवंबर की फुटेज मिला है, जिसमें किशोरी को एक XUV कार में कुछ लोग ले जाते दिख रहे हैं। पुलिस अब गाड़ी का पता लगाने में जुट गई है।

विज्ञापन
MP News: Inter-state wrestling player abducted from XUV from Bhopal,
रेसलिंग खिलाड़ी का अपहरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में इंटर-स्टेट महिला रेसलर के अपहरण का मामला सामने आया है। 15 वर्षीय रेसलर सुबह छह बजे टीटी नगर स्टेडियम जाने के लिए निकली थी, लेकिन घर नहीं लौटी। पिता ने श्यामला हिल्स पुलिस थाने में पहले गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बाद में अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया गया है। घटना नौ नवंबर की है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार अलग-अलग सीसीटीवी फुटेज की जांच में लापता किशोरी के बारे में अहम सुराग मिले है। पुलिस को नौ नवंबर का फुटेज मिला है। इसमें एक XUV कार में किशोरी को कुछ लोग ले जाते दिख रहे हैं। पुलिस अब गाड़ी का पता लगाने में जुट गई है। इसके लिए पुलिस की टीमें हरियाणा और दिल्ली भेजी गई हैं। महिला रेसलर का परिवार श्यामला हिल्स में रहता है। वह 10वीं कक्षा की छात्रा है। परिजनों के अनुसार रोजाना सुबह छह बजे किशोरी स्कूटी से घर से टीटी नगर स्टेडियम प्रैक्टिस के लिए जाती थी। नौ नवंबर को भी घर से निकली, लेकिन वापस नहीं लौटी। उस दिन किशोरी ने नीले रंग का लोअर और हरे रंग का अपर पहना था। बेटी के घर नहीं आने के बाद पिता ने श्यामला हिल्स थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर किशोरी की तलाश तेज कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed