फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Indian Railways will get 170 MW solar energy from Madhya Pradesh, CM meets Railway Minister

MP News: भारतीय रेलवे को मध्य प्रदेश से 170 मेगावाट सोलर ऊर्जा मिलेगी, सीएम ने रेल मंत्री से की मुलाकात

Sat, 18 Jan 2025 12:48 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 18 Jan 2025 12:48 AM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को दिल्ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। रेल मंत्री ने मुलाकात के बाद लिखा कि भारतीय रेल को मध्य प्रदेश से 170 मेगावाट सौर ऊर्जा प्राप्त होगी। 

विज्ञापन
MP News: Indian Railways will get 170 MW solar energy from Madhya Pradesh, CM meets Railway Minister
सीएम डॉ. यादव ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिल्ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से सौजन्य भेंट की, जिसमें दोनों नेताओं के बीच सोलर ऊर्जा की आपूर्ति पर विस्तृत चर्चा हुई। इस बैठक में तय हुआ कि भारतीय रेलवे को मध्य प्रदेश से 170 मेगावाट सोलर ऊर्जा प्राप्त होगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया पर बताया कि भारतीय रेलवे, मध्य प्रदेश से 170 मेगावाट सोलर ऊर्जा प्राप्त करेगा। उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ सोलर ऊर्जा की आवश्यकताओं पर गहन चर्चा की गई।

विज्ञापन


विज्ञापन


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस अवसर पर कहा कि मध्य प्रदेश सरकार सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में रेल मंत्री का मार्गदर्शन और भारतीय रेल की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए मध्य प्रदेश में उत्पन्न सौर ऊर्जा का उपयोग राज्य के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। मध्य प्रदेश सरकार का यह कदम सौर ऊर्जा के क्षेत्र में राज्य की महत्वपूर्ण भूमिका को और सशक्त बनाएगा, और भारतीय रेलवे के ऊर्जा संसाधनों को स्थायी रूप से मजबूत करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed