फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Incidents of loot in two police station areas stirred

MP News: दो थाना क्षेत्रों में लूट की घटनाओं से हड़कंप, हथियारबंद अज्ञात लुटेरों की हरकत

Sun, 14 May 2023 05:41 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 14 May 2023 05:41 PM IST
सार

दमोह जिले के दो थाना क्षेत्रों में लूट की घटनाओं से हड़कंप मच गया। हथियारबंद बदमाशों ने आतंक मचा रखा है। हथियारबंद अज्ञात लुटेरों ने इन दोनों लूट की घटनाओं को अंजाम दिया है।

विज्ञापन
MP News: Incidents of loot in two police station areas stirred
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दमोह जिले के दो थाना क्षेत्रों में लूट की घटनाओं से हड़कंप मच गया। बाइक सवार युवकों से लूट की घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और मामले की गंभीरता को देखते हुए दमोह एसपी राकेश कुमार सिंह, हटा एसडीओपी वीरेंद्र बहादुर सिंह दोनों थानों की पुलिस के साथ घटनास्थल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। हथियारबंद अज्ञात लुटेरों ने इन दोनों लूट की घटनाओं को अंजाम दिया है। 
विज्ञापन


बटियागढ़ थाना के आंजनी गांव के पास बाइक सवार युवक रितिक साहू और उसके भाई के साथ शनिवार की रात अज्ञात लुटरों ने लूट की घटना को अंजाम दिया और दोनों भाइयों को रोककर उनके मोबाइल लूट लिए गए। बटियागढ़ थाना प्रभारी सोनाली जैन ने बताया कि रितिक साहू अपने भाई के साथ हटा से बटियागढ़ आ रहा था उसी दौरान यह लूट की घटना घटित हुई। वहीं रजपुरा थाना क्षेत्र के नीमखेड़ा मार्ग पर बाइक सवार से 4 अज्ञात बदमाशों ने कट्टे की नोक पर 5 हजार रुपये और मोबाइल की लूट को अंजाम दिया। दोनों घटनाओं से ऐसा लगता है कि एक ही गिरोह ने इन दोनों घटनाओं को अंजाम दिया है। रजपुरा और बटियागढ़ को सूचना मिली पुलिस ने पीछा भी किया, लेकिन आरोपी नीमन तिराहे की तरफ भाग निकले। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed