फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: In Katni, the candidate for the post of District Panchayat member was shot, the attackers came riding on a bike

MP News: कटनी में जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी को गोली मारी, बाइक पर सवार होकर आए थे हमलावर

Fri, 01 Jul 2022 10:02 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 01 Jul 2022 10:02 AM IST
सार

कटनी में वार्ड क्रमांक 8 से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी कन्हैया तिवारी पर बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने गोली चलाई और फरार हो गए हैं।

विज्ञापन
MP News: In Katni, the candidate for the post of District Panchayat member was shot, the attackers came riding on a bike
वोटिंग से पहले प्रत्याशी को गोली मारी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कटनी में जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी को गोली मारने का मामला सामने आया है। चुनाव से एक दिन पहले गुरुवार को गोली चलाने की घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बता दें 47 जिलों 7655 पंचायतों में शुक्रवार को दूसरे चरण का मतदान जारी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घटना एनकेजे थाना क्षेत्र के सरसवाही ग्राम पंचायत के पास की है। वार्ड क्रमांक 8 से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी कन्हैया तिवारी पर बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने गोली चलाई और फरार हो गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और मौका मुआयना करने के साथ ही प्रत्याशी को उपचार के लिए प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


सीएसपी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। मामले की जांच जारी है। घटना की क्या सत्यता है पुलिस इसका पता लगा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed