फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: In Damoh, the dog barking matter reached the SP

MP News: दमोह में पंचायत चुनाव की रंजिश में कुत्ते का भौंकना बना विवाद, एसपी तक पहुंच गया मामला

Wed, 12 Oct 2022 09:51 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: रवींद्र भजनी Updated Wed, 12 Oct 2022 09:51 AM IST
सार

दमोह में पंचायत चुनाव के दौरान हुई रंजिश में अब एक पक्ष का कुत्ता विवाद की जड़ बन गया है। मामला एसपी तक पहुंच गया और दोनों पक्षों ने शिकायती आवेदन लगा दिए हैं। 
 

विज्ञापन
MP News: In Damoh, the dog barking matter reached the SP
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media

विस्तार

क्या आपने कभी सुना है कि चुनाव की रंजिश में किसी कुत्ते को लेकर विवाद हो जाए लेकिन दमोह में ऐसा ही हुआ है। यहां जिले की नोहटा ग्राम पंचायत में बीते दिनों हुए पंचायत चुनाव की रंजिश एक कुत्ते के विवाद को लेकर सामने आई है। यहां सरपंच पद के प्रत्याशी के घर के कुत्ते ने वर्तमान सरपंच के ससुर पर भौंक दिया तो मामला थाने तक पहुंच गया।

विज्ञापन


नोहटा थाना प्रभारी ने विवाद को सुलझाने का प्रयास किया तो सरपंच के परिजनों ने एसपी से शिकायत कर दी। थाना प्रभारी को तीन दिन में हटवाने की धमकी भी दे डाली। मंगलवार को दूसरा पक्ष भी एसपी के पास पहुंचा और घटनाक्रम की जानकारी दी। थाना प्रभारी का सपोर्ट भी किया।
विज्ञापन


मामला इस तरह है कि दमोह जिले की ग्राम पंचायत नोहटा में लालू यादव की पत्नी सोनम यादव सरपंच हैं। बीते पंचायत चुनाव में प्रमोद यादव की पत्नी भी चुनाव लड़ी थी, जो सोनम यादव से हार गई थी। सरपंच सोनम यादव के ससुर चंद्रभान यादव सात अक्टूबर की सुबह प्रमोद यादव के घर के सामने से निकल रहे थे। तभी प्रमोद के कुत्ते ने सरपंच के ससुर पर भौंक दिया। इस बात को सरपंच के पिता ने घर जाकर बढ़ा-चढ़ाकर बताया। इसके बाद सरपंच के पति लालू यादव पुलिस थाने में शिकायत करने पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी विकास सिंह चौहान ने दूसरे पक्ष यानी प्रमोद यादव को थाने बुलाया। प्रमोद ने बताया कि उनका कुत्ता भौंक रहा था लेकिन उसने कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। थाना प्रभारी ने सरपंच पति से कहा कि कुत्ते ने कोई नुकसान नहीं पहुंचाया है। इसलिए मामला आपस में निपटा लें। इसी बात से खफा सरपंच पति लालू यादव ने थाना परिसर में गाली-गलौज की और थाना प्रभारी को ही तीन दिन में हटवाने की धमकी दे डाली।


सोमवार को थाना प्रभारी के खिलाफ एसपी से शिकायत कर दी। मंगलवार को दूसरा पक्ष प्रमोद यादव ग्रामीणों के साथ एसपी के पास पहुंचा और अपना पक्ष सुनाते हुए थाना प्रभारी का सपोर्ट किया। एसपी डीआर तेनीवार का कहना है कि दोनों ही पक्षों की शिकायत की जांच एडिशनल एसपी शिव कुमार सिंह को सौंपी गई। मामले की जांच होने के बाद जो भी साक्ष्य सामने आएंगे और जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed