फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Hot water coming out of 300 year old well, people taking it home as miracle

MP News: 300 साल पुराने कुएं से निकल रहा गर्म पानी, जीवित समाधि का चमत्कार मान रहे लोग

Tue, 28 Jun 2022 12:31 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 28 Jun 2022 12:31 PM IST
सार

छिंदवाड़ा जिले से लगभग 20 किलोमीटर दूर सिंगोड़ी के प्रसिद्ध कबीर वाड़े में स्थित 300 साल पुराने कुएं से अचानक गर्म पानी निकलने का मामला सामने आया है, इस बात के फैलने के बाद कुएं के आसपास बड़ी संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ रहा है।

विज्ञापन
MP News: Hot water coming out of 300 year old well, people taking it home as miracle
सिंगोड़ी में 300 साल पुराने कुएं से निकल रहा गर्म पानी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छिंदवाड़ा जिले से लगभग 20 किलोमीटर दूर सिंगोड़ी के प्रसिद्ध कबीर वाड़े में स्थित 300 साल पुराने कुएं से अचानक गर्म पानी निकलने का मामला सामने आया है, इस बात के फैलने के बाद कुएं के आसपास बड़ी संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ रहा है। लोग कुएं से निकल रहे गर्म जल को आस्था से जोड़कर देख रहे हैं और बर्तनों में भरकर घर ले जा रहे हैं।
विज्ञापन


जिस जगह पर गर्म पानी निकल रहा है, वहां कबीर पंथ के सातवें वंशाचार्य पंथ सुरुति सनेही नाम साहेब का जीवित समाधि स्थल है। वहीं, इसी से लगा हुआ लगभग 300 वर्ष पुराना एक कुआं है, जिससे बीते कुछ दिनों से लोग गुनगुने पानी के निकलने का दावा कर रहे हैं। सोमवार रात इस कुएं से अधिक मात्रा में गर्म पानी निकलने लगा और कुएं के अंदर बुलबुले जैसा दिखाई देने लगे, व भाप भी दिखाई देनी लगी। 
विज्ञापन


इस बात की खबर जैसे ही स्थानीय स्तर में फैली वैसे ही लोग कबीरबाड़ा पहुंचने लगे और कुएं से निकले जल को स्पर्श कर उसके गर्म होने की पड़ताल करने लगे। देखते ही देखते यह घटना आस्था पर केंद्रित हो गई और लोग इसे जीवित समाधि स्थल का चमत्कार मान अपने शरीर पर छिड़कने लगे। कुछ लोगों ने गर्म जल को पिया भी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने इसे चमत्कार बताया तो कुछ ने इसे भूगर्भीय हलचल के कारण उत्पन्न स्थिति करार दिया। कुएं से अचानक गर्म पानी निकलने का कारण भूगर्भ वैज्ञानिकों की जांच के बाद ही सामने आएगा, लेकिन फिलहाल लोग इसे आस्था से जोड़कर चमत्कार का नाम दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed