फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Home Minister Narottam Mishra said Congressmen should decide whether to collect toys for children or for Rahul

MP News: गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा बोले कांग्रेसी तय करें खिलौने बच्चों के लिए जुटा रहे या राहुल के लिए

Tue, 24 May 2022 02:18 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 24 May 2022 02:18 PM IST
सार

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मंगलवार को कांग्रेस नेताओं के खिलौने एकत्रित कर आंगनवाड़ी में देने पर तंज कसा। मिश्रा ने कहा कि कांग्रेसी पहले यह बताए कि खिलौने आंगनवाड़ी के लिए एकत्रित कर रहे है या राहुल गांधी के लिए।

विज्ञापन
MP News: Home Minister Narottam Mishra said Congressmen should decide whether to collect toys for children or for Rahul
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मंगलवार को कांग्रेस नेताओं के खिलौने एकत्रित कर आंगनवाड़ी में देने पर तंज कसा। मिश्रा ने कहा कि कांग्रेसी पहले यह बताए कि खिलौने आंगनवाड़ी के लिए एकत्रित कर रहे है या राहुल गांधी के लिए।
विज्ञापन

 
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ऐसी सोच और विचार है कि कुछ बच्चों के पास खिलौने ही खिलौने है, कुछ बच्चों के खिलौने सपने है। इसलिए सभी बच्चों को खिलौने और जरूरत का सामान मिले और समाज को जागरूक करने के लिए आज हाथ ठेला लेकर निकल रहे हैं। बता दें इसके विरोध में कांग्रेस नेताओं ने एक दिन पहले सोमवार को खिलौने एकत्रित कर आंगनवाडियों में दिए।
विज्ञापन


नरोत्तम मिश्रा ने दिग्विजय सिंह पर भी निशाना साधा। मिश्रा ने कहा कि दिग्विजय सिंह का एकमात्र उद्देश्य देश और समाज को तोड़ना है। और उनका हर नया कदम इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए बढ़ता है। मिश्रा ने जयस संगठन को लेकर कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जयस के आंदोलन को कांग्रेस दो फाड़ करना चाहती है। खुद के आंदोलन में जा नहीं सकते। इसलिए दूसरे के आंदोलन में शामिल होने जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed