{"_id":"644809c8f640c632090f3597","slug":"mp-news-fraud-of-crores-of-rupees-by-showing-letter-pad-of-health-minister-mp-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: स्वास्थ्य मंत्री का लेटर पैड दिखाकर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी, पांच लोगों ने मिलकर दर्ज कराई शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: स्वास्थ्य मंत्री का लेटर पैड दिखाकर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी, पांच लोगों ने मिलकर दर्ज कराई शिकायत
Tue, 25 Apr 2023 10:41 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 25 Apr 2023 10:41 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के कटनी जिले में मेडिकल एजेंसी और दवाइयों के टेंडर दिलवाने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने का मामला समाने आया है। बड़ी बात ये है कि आरोपी कोई और नहीं, बल्कि जिला अस्पताल के सिविल सर्जन का सगा भतीजा बताया गया, जिसने स्वास्थ्य मंत्री का फर्जी लेटर पैड और दवाइयों का टेंडर पास होने के कागजात दिखाते हुए पूरे फर्जीवाड़े को अंजाम दिया।
विज्ञापन
पांच लोगों ने मिलकर दर्ज कराई शिकायत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कटनी में मेडिकल एजेंसी और दवाइयों के टेंडर दिलवाने के मामले का खुलासा तब हुआ, जब कोतवाली थाने पहुंचे पांच लोगों ने मिलकर एबी वेरियर्स सर्विसस के प्रोपराइटर अर्जित वर्मा की लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए अपने साथ हुए एक करोड़ 39 लाख की धोखाधड़ी होना बताया। पूरे मामले पर कोतवाली थाना प्रभारी अजय सिंह ने बताया कि रूपेश सरावगी और उनके साथियों ने अर्जित वर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी ने बताया, मेडिकल और दवाइयों के टेंडर के नाम पर एक करोड़ 39 लाख की धोखाधड़ी किया है। पैसे तकरीबन छह महीने पहले लिए थे। मामले में स्वास्थ्य मंत्री के लेटर पैड की जानकारी दी गई। पूरी मामले की जांच की जा रही है, अगर अर्जित वर्मा के खिलाफ कोई सबूत मिलते हैं तो एफआईआर दर्ज करते हुए कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बता दें, आरोपी अर्जित वर्मा जो की एबी वेरियर्स सर्विसस के प्रोपराइटर है, जिसके आड़ में खंडवा के आदित्य गगराडे से 50 लाख रुपये तो कटनी के अन्य चार लोग जिनमें रूपेश सरावगी से 20 लाख, सिद्धार्थ खर्द से 30 लाख तो अरुण कुशवाहा से 15 लाख की राशि दवाइयों के टेंडर के नाम पर फर्जीवाड़ा को अंजाम दिया। वहीं, जब आवेदकगण लोगों ने अपना पैसा वापस मांगा तो पहले तो पैसे देने से आनाकानी की, फिर खुद आत्महत्या करते हुए सभी को फंसाने की धमकी देने लगा। फिलहाल, कोतवाली पुलिस मामले को जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
