{"_id":"65d5d0c612244f456c0191c2","slug":"mp-news-first-the-elephant-caused-damage-to-house-now-wild-boar-destroyed-the-crops-and-troubled-farmers-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: पहले हाथी ने घर को पहुंचाया नुकसान, अब जंगली सूअर ने किया फसलों को बर्बाद किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: पहले हाथी ने घर को पहुंचाया नुकसान, अब जंगली सूअर ने किया फसलों को बर्बाद किसान परेशान
Wed, 21 Feb 2024 04:00 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, शहडोल
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, शहडोल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 21 Feb 2024 04:00 PM IST
सार
मामला शहडोल के जैतपुर क्षेत्र के रसमोहनी के हर्हाटोल का है। यहां रहने वाले राम गणेश मिश्रा के घर जंगली हाथी ने कुछ दिन पहले पहुंच घर को काफी नुकसान पहुंचा था। अब बीती रात्रि में एक दर्जन से अधिक जंगली सूअर ने खड़ी फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया है।
विज्ञापन
शहडोल में जंगली सूअरों ने फसलों को नुकसान पहुंचाया।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
शहडोल जिले के किसान जंगली जानवरों से परेशान हैं। बीते दिनों हाथियों ने घरों को नुकसान पहुंचाया था तो अब जंगली सूअर फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। किसान रतजगा कर फसलों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।
बता दें कि मामला शहडोल के जैतपुर क्षेत्र के रसमोहनी के हर्हाटोल का है। यहां रहने वाले राम गणेश मिश्रा के घर जंगली हाथी ने कुछ दिन पहले पहुंच घर को काफी नुकसान पहुंचा था। अब बीती रात्रि में एक दर्जन से अधिक जंगली सूअर ने खड़ी फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया है। किसान राम गणेश मिश्रा ने बताया है कि खेतों में आलू, प्याज, मटर और सरसों की खेती कर रखी है। मंगलवार रात्रि में एक दर्जन से अधिक जंगली सूअर यहां पहुंचे और पूरी फसल को बर्बाद कर दिया है।
गौरतलब है कि बीते दिनों अनूपपुर से एक हाथी रसमोहनी क्षेत्र पहुंचा था जिसने कई घरों के साथ साथ खेतों में फसलों को नुकसान पहुंचाया था। उसी हाथी ने राम गणेश के घर को भी नुकसान पहुंचा था। किसान ने जिसकी जानकारी वन विभाग के अधिकारी के साथ-साथ राजस्व अमले को दी थी, लेकिन अब तक कोई मुआवजा किसान को नहीं मिला है। इससे वह पहले से परेशान था, अब जंगली सूअर ने खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा दिया है, जिससे किसान और परेशान हो गया है।