फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Firing on tribals in Vidisha forest on Tribal Day, one killed, three injured

MP News: आदिवासी दिवस पर विदिशा के जंगल में आदिवासियों पर गोलीबारी, एक की मौत, तीन घायल

Wed, 10 Aug 2022 04:18 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 10 Aug 2022 04:18 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के घने जंगल में मंगलवार को देर रात हुई गोलीबारी में एक की मौत हो गई और तीन लोग घायल हैं। वन विभाग के गश्ती दल को जंगल में लकड़ी चोर दिखाई दिए, जिन्हें चुनौती दी गई। उन्होंने सरेंडर नहीं किया तो वन विभाग ने फायरिंग कर दी। इसमें एक आदिवासी की मौत होने की बात सामने आई है। सरकार ने मामले में जांच के आदेश दिए है।

विज्ञापन
MP News: Firing on tribals in Vidisha forest on Tribal Day, one killed, three injured
विदिशा के जंगल में आदिवासी की गोली लगने से मौत (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के घने जंगल में मंगलवार को देर रात हुई गोलीबारी में एक की मौत हो गई और तीन लोग घायल हैं। वन विभाग के गश्ती दल को जंगल में लकड़ी चोर दिखाई दिए, जिन्हें चुनौती दी गई। उन्होंने सरेंडर नहीं किया तो वन विभाग ने फायरिंग कर दी। इसमें एक आदिवासी की मौत होने की बात सामने आई है। सरकार ने मामले में जांच के आदेश दिए है।

विज्ञापन

विदिशा वन विभाग के गश्ती दल ने लटेरी में लकड़ी चोरों पर फायरिंग की। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि लटेरी में देर रात को वन विभाग की टीम जंगल में गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान वरवटपुरा के पास कुछ बाइक सवार नजर आए जो लकड़ी चुराकर ले जा रहे थे। वन विभाग की गश्त कर रही टीम ने जब उन युवकों को रोकने का प्रयास किया तो वे भागने लगे। वन विभाग की गश्ती टीम ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी में एक युवक को गोली लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। तीन अन्य घायल हैं, जिनका मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। वहीं, इस मामले में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि लटेरी की घटना दु:खद है। इस मामले में मुख्यमंत्री ने न्यायिक जांच के आदेश दिए है।

विज्ञापन

वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि विदिशा जिले के लटेरी के जंगलों में वन विभाग की गोलीबारी में एक आदिवासी युवक की मृत्यु और तीन आदिवासी युवकों के घायल होने की गंभीर घटना सामने आई है। देश जब आजादी की हीरक जयंती मना रहा है तब भी शिवराज सरकार आदिवासियों के दमन और उत्पीड़न के अपने अभियान से पीछे नहीं हट रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिवराज सरकार में कभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता तो कभी सत्ता की शह पर सरकारी अमला आदिवासियों की हत्या कर रहा है। प्रदेश पहले ही शिवराज सरकार में आदिवासी अत्याचार में देश में पहले स्थान पर पहुंच चुका है। आदिवासियों पर सरकारी संरक्षण में अत्याचार करने के बाद सरकार जांच और मुआवजे का पाखंड कर रही है। सरकार मृतक के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दे।

आदिवासियों के नाम पर झूठे तमाशे करने वाली शिवराज सरकार क्या यह बताएगी कि आखिर क्या वजह है कि चाहे नेमावर हो मंदसौर हो या विदिशा हो, हर बार आदिवासियों पर अत्याचार क्यों हो रहा है? मुख्यमंत्री को तुरंत इस घटना के लिए आदिवासी समुदाय से माफी मांगनी चाहिए।




सरकारी नौकरी और आर्थिक मदद का ऐलान 
लटेरी के जंगल में हुई घटना की जांच के आदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दे दिए हैं। वन टीम के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास के लिए भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। जिला कलेक्टर उमाशंकर भार्गव के मुताबिक, मृतक के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। वहीं, घायलों को पांच-पांच लाख रुपये की मदद दी जाएगी। उन्होंने बताया कि पूरी वन टीम को निलंबित कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed