{"_id":"63c81d072d7b9a680d55a7a3","slug":"mp-news-fight-between-two-friends-over-alleged-love-triangle-in-betul-girl-jumped-into-well-2023-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: एक प्रेमिका के लिए लड़े दो प्रेमी, फिर लड़की से करने लगे मारपीट, जान बचाने के लिए कुंए में कूदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: एक प्रेमिका के लिए लड़े दो प्रेमी, फिर लड़की से करने लगे मारपीट, जान बचाने के लिए कुंए में कूदी
Wed, 18 Jan 2023 09:53 PM IST
गुलाम अहमद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल
Published by: गुलाम अहमद
Updated Wed, 18 Jan 2023 09:53 PM IST
सार
एक लड़की से कथित प्रेम प्रसंग को लेकर दो दोस्तों के बीच वाद-विवाद इतना बढ़ गया कि वे लड़की के घर पहुंच गए और घर में घुसकर मारपीट करने लगे। इस घटना से घबराई लड़की घर से निकलकर भागी। लेकिन बाहर खड़े तीन अन्य लड़के उसका पीछा करने लगे। इस बीच लड़की ने पास के एक कुएं छलांग लगी दी। वहीं, ग्रामीणों ने दो लड़कों को पकड़कर बांध दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में बॉयफ्रेंड और उसके दोस्तों के बीच मारपीट के बाद 17 वर्षीय किशोरी कुएं में कूद गई। ग्रामीणों ने किशोरी को तत्काल में कुएं से निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रेम प्रसंग के कारण यह घटना हुई। पुलिस आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, बैतूल के बोरदेही थाना क्षेत्र के बिछुआ गांव में मंगलवार को कार में सवार पांच लड़के पहुंचे थे। इनके पास चाकू और डंडे थे। पांच में से दो लड़के किशोरी के घर में घुसे और गाली गलौज कर मारपीट करने लगे। किशोरी लड़कों की मारपीट से बचने के लिए घर से बाहर भागी। तभी बाहर खड़े तीन लड़के उसका पीछा करने लगे। लड़की आरोपियों से बचने के लिए कुएं में जाकर कूद गई।
विज्ञापन
लड़कों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया
ग्रामीणों ने जब लड़की को कुएं में कूदते देखा तो तत्काल रेस्क्यू कर उसे बाहर निकाला और उपचार के लिए बोरदेही के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, लेकिन लड़की की हालत गंभीर होने के कारण उसे देर एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल लाकर भर्ती किया गया। किशोरी की हालत स्थिर बताई गई है। इस मामले में लड़की के पिता ने बोरदेही थाने में सभी आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, ग्रामीणों ने घर में घुस कर लड़की के साथ मारपीट करने वाले दोनों लड़कों को पकड़कर बांध दिया था। बाद में दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया है। वहीं तीन लड़के मौके से फरार हो गए थे।
विज्ञापन
दोस्तों के बीच का आपसी विवाद मान रही पुलिस
पुलिस इस घटना को किशोरी और उसके दोस्तों के बीच का आपसी विवाद मान रही है। कहा जा रहा है कि प्रेम प्रसंग के कारण यह घटना हुई। लेकिन पुलिस प्रेम प्रसंग की पुष्टि नहीं कर रही है। दो आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। पीड़ित लड़की ने बताया कि आरोपी लड़के मुलताई के रहने वाले हैं। घर में घुसकर एक लड़के ने उसे मारा भी थी और वह झगड़ा करने लग गए थे। लड़की के मुताबिक, आरोपी पहले से उसे परेशान कर रहे थे और एक लड़के से उसकी पहचान थी।
