फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News Fear of tiger in Bhopal Manit, animal hunted on Wednesday morning, forest department made this plan

MP News: भोपाल मैनिट में बाघ का खौफ, बुधवार सुबह जानवर का शिकार किया, वन विभाग ने बनाया यह प्लान

Wed, 05 Oct 2022 11:25 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 05 Oct 2022 11:25 PM IST
सार

मंगलवार रात बाघ ने मैनिट के 8 नंबर हॉस्टल के पास एक गाय को अपना शिकार बनाया है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि शिकार करने और उसे खाने के तरीके से मैनिट में सब एडल्ट टाइगर ही है।

विज्ञापन
MP News Fear of tiger in Bhopal Manit, animal hunted on Wednesday morning, forest department made this plan
वन विभाग का दावा मैनिट में सब एडल्ट टाइगर - फोटो : iStock

विस्तार

राजधानी भोपाल के मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मैनिट) में बाघ का मूवमेंट से छात्रों में खौफ है। मंगलवार रात बाघ ने मैनिट के 8 नंबर हॉस्टल के पास एक गाय को अपना शिकार बनाया है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि शिकार करने और उसे खाने के तरीके से मैनिट में सब एडल्ट टाइगर ही है।
विज्ञापन


मैनिट में स्टूडेंट हॉस्टल में कैद होकर रह गए है। मैनिट में प्रवेश पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। वन विभाग ने मैनिट के स्टूडेंट की काउंसलिग की है। कैंपस में पैदल घूमने पर रोक लगा दी गई है। पूरे कैंपस में वन विभाग और मैनिट के गार्ड तैनात है।
विज्ञापन


भोपाल डीएफओ आलोक पाठक ने बताया कि मैनिट में कल रात को शिकार हुआ है। शिकार और उसको खाने के तरीके से साफ है कि मैनिट में सब एडल्ट बाघ है। उन्होंने बताया कि अभी बाघ हमारे कैमरे में नहीं आया है। अभी वह शिकार वाली जगह पर एक दो दिन रहेगा। उन्होंने बताया कि बाघ शिकार को दोबारा खाने जरूर आएगा। इसलिए हम शिकार वाली जगह पर ट्रैप कैमरे लगा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें मैनिट के स्टूडेंट्स को हॉस्टल 7 और 8 के पास जंगली जानवर उनकी तरफ आते दिखा था। जिसके बाद वह बाइक छोड़कर भाग गए थे। उन्होंने हॉस्टल के वॉर्डन को इसकी जानकारी दी थी। इसके बाद प्रबंधन तक जानकारी पहुंचने के बाद वन विभाग को सूचना दी गई। वन विभाग की टीम ने मैनिट में सर्चिंग शुरू की थी। मैनिट में दो गाय के पीठ, पैर और गले पर पंजे के निशान मिले थे। साथ ही पगमार्क भी मिले थे। हालांकि बाघ होने को लेकर वन विभाग की टीम संशय में थी। अब शिकार करने के तरीके को देख कर वन विभाग ने सब एडल्ट टाइगर होने की बात कही है। हालांकि वह वन विभाग के कैमरे में अभी तक नहीं है। मैनिट में 70 से 80 हेक्टेर में घना जंगल है। इसी में बाघ छिपा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed