फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News Failed in love lover stabbed himself under the influence of drugs police found him unconscious

MP News: प्रेम में असफल हुए प्रेमी ने ड्रग्स के नशे में खुद को मारे चाकू, पुलिस को बेहोशी की हालत में मिला

Tue, 13 Dec 2022 10:38 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 13 Dec 2022 10:38 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के दमोह जिले से प्रेम-प्रसंग का मामला सामने आया है। यहां पर एक युवक ने प्रेम में असफल होने पर ड्रग्स के नशे में खुद को ही चाकू मार लिया।

विज्ञापन
MP News Failed in love lover stabbed himself under the influence of drugs police found him unconscious
अस्पताल में इलाज जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह जिले में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां प्रेम में असफल एक प्रेमी ने ड्रग्स के नशे में खुद को ही चाकू मार लिया। सोमवार देर रात गश्त कर रही पुलिस जब एक्सीलेंस स्कूल मार्ग से निकली तो उन्होंने देखा कि सड़क किनारे एक युवक बेहोशी की हालत में पड़ा है और उसके शरीर में कई जगह घाव के निशान हैं।

विज्ञापन


बता दें कि पुलिस तत्काल उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंची, होश में आने पर उसने बताया कि वो किसी लड़की से प्रेम करता है, जो उसे नहीं मिली, इसलिए वो अपनी जान लेना चाहता है। पुलिस ने घायल की जेब की तलाशी ली तो ड्रग्स पाउडर और नशे में उपयोग होने वाला एक सलूशन ट्यूब भी मिला। इस बात की पुष्टि जिला अस्पताल की डॉक्टर ने भी की है। कोतवाली थाना के शोभानगर निवासी 28 साल के देवेश रैकवार ने जिला अस्पताल में पुलिस को बताया कि वह किसी लड़की से प्रेम करता है, जो उसे नहीं मिली। इसलिए वह मरना चाहता है और उसने खुद से अपने शरीर पर चाकू मार लिए।
विज्ञापन


डॉक्टर ने कहा- युवक ने ले रखी है हैवी ड्रग्स...
जिला अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉ अनंत कुमार ने बताया कि घायल युवक को पुलिस जिला अस्पताल लेकर आई थी, जिसके शरीर में कई घाव के निशान थे। घायल युवक ने बताया है कि ये घाव उसने खुद अपने शरीर पर मारे हैं, ताकि वह आत्महत्या कर सके।   घायल युवक हैवी ड्रग्स का आदी है, उसके जेब से तीन तरह के पाउडर पैकेट और बोनफिक्स सिलोचन ट्यूब मिला है, जो नशे में उपयोग की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल युवक का इलाज चल रहा था, तभी वह जाने लगा। मैंने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी मर्जी से बाहर चला गया। इस बात की खबर अस्पताल चौकी पुलिस को दे दी। फिलहाल, युवक कहां है उसकी जानकारी किसी को नहीं है।

दमोह में पहले भी आ चुके हैं ड्रग्स के मामले...
दमोह के युवाओं में बढ़ते ड्रग्स की लत का ये कोई पहला मामला नहीं है। दो साल पहले अचानक ही शहर में ड्रग्स के कई मामले सामने आए थे। इसकी शुरुआत बांसा तारखेड़ा क्षेत्र के मानसरोवर ढाबा के पास एक युवक की नशे में मौत होने से हुई थी।


परिजनों ने शहर के कुछ लोगों पर ड्रग्स बेचने और उनके बेटे को ड्रग्स की लत लगाने का आरोप लगाया था, जिसमें कुछ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था। इसी बीच शहर के एक्सीलेंस स्कूल मैदान में भी एक युवक का शव मैदान के बाजू में बने एक खंडहर में मिला था और उसके आसपास ड्रग्स उपयोग करने वाले कई तरह के पैकेट मिले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed