फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Doctor in Damoh forced to bring a car worth 16 lakhs in dowry, wife brought arrest warrant

MP News: दमोह में डॉक्टर ने दहेज में 16 लाख की कार लाने का बनाया दबाव, पत्नी गिरफ्तारी वारंट ले आई

Wed, 29 Mar 2023 04:24 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: रवींद्र भजनी Updated Wed, 29 Mar 2023 04:24 PM IST
सार

दमोह में सरकारी डॉक्टर पर उसकी पत्नी ने 16 लाख रुपये की कार दहेज में मांगने का आरोप लगाया है। साथ ही वह उत्तरप्रदेश की कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट लेकर एसपी ऑफिस पहुंची थी। 
 

विज्ञापन
MP News: Doctor in Damoh forced to bring a car worth 16 lakhs in dowry, wife brought arrest warrant
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह में सरकारी डॉक्टर ने अपनी पत्नी को केवल इस बात को लेकर घर से निकाल दिया कि पत्नी के मायके वालों ने 16 लाख रुपये की कार नहीं दी। यह आरोप पत्नी ने डॉक्टर पति पर लगाए हैं। साथ ही वह उत्तरप्रदेश की कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट भी लेकर आई है। पति को गिरफ्तार करने की मांग के साथ वह दमोह एसपी कार्यालय पहुंची है। 

विज्ञापन


उत्तरप्रदेश के झांसी के बरुआ सागर से दमोह आई इफ्तिशाम खान ने आरोप लगाया कि उसका निकाह 2020 में दमोह के फुटेरा वार्ड निवासी डॉ. महबूब खान से हुआ ता. जब वह पांच महीने की गर्भवती हुई तो पति ने घर से निकाल दिया। 16 लाख रुपये की कार की मांग की। उसे देने में उसके मायके वाले सक्षम नहीं हैं। उसकी पांच बहने हैं। उसने अपने परिजनों के साथ झांसी में पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन


डॉक्टर की सास जुबेदा ने बताया कि दामाद ने बेटी को पांच महीने की गर्भवती होने पर घर से भगा दिया। उसके बाद यह भी नहीं पता किया कि बेटी को लड़का हुआ या लड़की। उन्होंने झांसी में दामाद के खिलाफ मामला दर्ज कराया। दामाद एक भी पेशी पर नहीं पहुंचा। तब उन्होंने न्यायाधीश से दामाद की गिरफ्तारी का वारंट जारी करने की मांग की। वे हाथोंहाथ गिरफ्तारी वारंट लेकर दमोह पुलिस के पास पहुंचे। उन्होंने दमोह एसपी को यह वारंट दिया और एसपी ने कोतवाली पुलिस को कार्रवाई करने को कहा। इसके बाद भी पुलिस ने दामाद को गिरफ्तार नहीं किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेम प्रसंग का है मामला
मां-बेटी का आरोप है कि महबूब खान का किसी और लड़की के साथ प्रेम प्रसंग है। इस वजह से वह बेटी को साथ नहीं रखना चाहता। सास ने कहा कि उन्होंने बेटी की शादी में कार दी थी। धूमधाम से निकाह किया था। दामाद बेटी को दहेज के लिए परेशान करता रहा। शादी के कुछ महीनों बाद ही घर से भगा दिया। दामाद एमबीबीएस डॉक्टर है और जिला अस्पताल में पदस्थ है। इसके बाद भी वह बेटी को रखने को तैयार नहीं है। वह झांसी तभी वापस जाएंगी जब दामाद की गिरफ्तारी होगी। डॉक्टर की पत्नी ने कहा की यदि उसका पति उसे नहीं रखता तो वह आत्मदाह कर लेगी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed