फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Digvijay Singh's allegation, BJP abolished reservation at five places, Narottam said this British tac

MP News: दिग्विजय सिंह का आरोप, BJP ने पांच जगह आरक्षण खत्म कर दिया, नरोत्तम बोले यह अंग्रेजों वाली टेक्टिस

Thu, 06 Oct 2022 02:42 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 06 Oct 2022 02:42 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के एक साल पहले ही सियासी आरोप-प्रत्योराप तेज हो गए है। दिग्विजय सिंह ने एक वीडियो शेयर कर बीजेपी पर आरक्षण खत्म करने को लेकर गंभीर आरोप लगाए है। इस पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पलटवार किया है।

विज्ञापन
MP News: Digvijay Singh's allegation, BJP abolished reservation at five places, Narottam said this British tac
मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा और दिग्विजय सिंह - फोटो : amar ujala

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने बीजेपी पर पांच जगह आरक्षण खत्म करने का गंभीर आरोप लगाते हुए ट्वीट किया है। इसके साथ एक वीडियो शेयर कर लिखा है कि भाजपा दलित, आदिवासी, पिछड़ा वर्ग भूतपूर्व सैनिक, दिव्यांग विरोधी है। दिग्विजय सिंह ने शेयर किए वीडियो में बताया गया है कि बीजेपी ने पांच जगह आरक्षण खत्म कर दिया है। इसमें  मध्य प्रदेश में एमपी पीएससी में भूतपूर्व सैनिकों को मिलने वाला 10 प्रतिशत आरक्षण का लाभ नहीं मिल रहा है। बिना किसी आदेश और नोटिफिकेशन के इसे खत्म कर दिया गया। इसके अलावा बीजेपी की हरियाणा सरकार ने सरकारी नौकरी में स्पोर्ट्स कोटे को खत्म कर दिया है। लोकसभा और कई विधानसभा में एग्लो इंडियन समुदाय के आरक्षित सीटों को खत्म कर दिया गया। दिव्यागों को इंडियन पुलिस सर्विस में मिलने वाले 4 प्रतिशत आरक्षण खत्म कर दिया है। 
विज्ञापन

वहीं, सरकारी संस्थानों का प्राइवेटाइजेशन कर उनके काम करने वाले कर्मचारियों का आरक्षण खत्म किया जा रहा है।   
 
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का पटलवार
इस पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने हा कि यह दिग्विजय सिंह की अंग्रेजों वाली टेक्टिस है। फूट डालो और राज करों। उन्होंने कहा कि ऐसा ही उन्होंने खरगोन दंगों में कहीं की मस्जिद कहीं बता दी थी। मस्जिद पर झंडा फहराते हुए कोई और बता दिया था। पाकिस्तान के पुल को भोपाल का पुल बता दिया था। यह भी उसी से रिलेटेड है। कैसे जातियों में बांटे। इसलिए उन्होंने कहा कि इसमें आरक्षण समाप्त कर दिया ताकि भ्रम फैला कर थोड़ा बहुत फायदा मिल जाए। मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस की मध्य प्रदेश में भोपाल जैसी स्थिति ही होंगी।
विज्ञापन

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed