फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Digvijay said- BJP washing machine of corruption, all the stains of the leaders get washed away as so

MP News: दिग्विजय बोले- भाजपा भ्रष्टाचार की वॉशिंग मशीन, वहां जाते ही नेताओं के सारे दाग धुल जाते हैं

Sun, 12 Mar 2023 08:51 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: रवींद्र भजनी Updated Sun, 12 Mar 2023 08:51 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर करारा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा भ्रष्टाचार की वॉशिंग मशीन है। वहां जाते ही नेताओं के सारे दाग धुल जाते हैं। 
 

विज्ञापन
MP News: Digvijay said- BJP washing machine of corruption, all the stains of the leaders get washed away as so
दिग्विजय सिंह रीवा में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने रविवार को रीवा की मनगवां और त्योंथर विधानसभा सीटों पर जीत का मंत्र फूंका। साथ ही दोहराया कि एकजुटता से ही सफलता मिलेगी। उन्होंने इस दौरान भाजपा पर तीखा हमला भी बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा भ्रष्टाचार की वॉशिंग मशीन है। वहां जाते ही नेताओं के सारे दाग धुल जाते हैं। 

विज्ञापन


दिग्विजय सिंह विंध्य क्षेत्र में कांग्रेस की मजबूती के लिए संगठन की बैठकें ले रहे हैं। पहले चरण में उनका फोकस चार से ज्यादा बार हारी सीटों पर है। रीवा की मनगवां व त्योंथर सीट भी पिछले कई चुनावों से कांग्रेस की झोली में नहीं आ पाई है। दिग्विजय ने दोनों विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के मंडलम-सेक्टर अध्यक्षों की बैठकों में हिस्सा लिया। 
विज्ञापन


भाजपा वाले फर्जी मतदान करवाते हैं 
दिग्विजय ने आरोप लगाया कि भाजपा के लोग जीत हासिल करने के लिए फर्जी मतदान करवाते हैं। बाहर के लोगों का नाम जुड़वाते हैं। वही लोग फिर भाजपा के पक्ष में मतदान करते हैं। इसे रोकने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर सक्रिय होने की जरूरत है। बूथ पर मेहनत करेंगे तो अपने आप जानकारी लग जाएगी कि कौन-कौन बाहर से आया है और फिर फर्जी मतदान रोका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनता की लड़ाई सड़क पर लड़ने का वक्त
मनगवां क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक में दिग्विजय सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं को घर से निकलकर सड़कों पर जनता की लड़ाई लड़ना होगी। नेताओं और कार्यकर्ताओं को आपसी मतभेद भुलाने होंगे। अब निर्णायक लड़ाई लड़ने का समय आ गया है। त्योंथर में उन्होंने कहा कि देश-प्रदेश में ऐसी सरकारें हैं जिनकी जनविरोधी नीतियों ने आम जनता का जीना बेहाल कर रखा है। गरीब और गरीब, अमीर और अमीर होता जा रहा है। मैं हमेशा कहता हूं कि कांग्रेस गरीबों की पार्टी है और भाजपा अमीरों की पार्टी है। कांग्रेस ने अमीरों पर ज्यादा टैक्स लगाया और वह पैसा गरीबों के उत्थान में लगाया। भाजपा सरकारों ने गरीब व मध्यम वर्ग की जेब से पैसा निकालकर दो-चार उद्योगपतियों को दे दिया। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed