फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Deputy Chief Minister Jagdish Deora reached his hometown, saw Lord Pashupatinath

MP News: उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा पहुंचे गृहनगर मंदसौर, भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन किए, लोगों ने किया स्वागत

Thu, 28 Dec 2023 11:29 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, मंदसौर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, मंदसौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 28 Dec 2023 11:29 PM IST
सार

उपमुख्मंत्री देवड़ा गुरुवार शाम करीब 7 बजे भगवान पशुपतिनाथ मंदिर पहुंचे। यहां विद्वान आचार्यों के सान्निध्य में उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने सपरिवार भगवान पशुपतिनाथ की पूजा अर्चना कर आरती की। इसके बाद देवड़ा पशुपतिनाथ मंदिर से खुले वाहन में सवार होकर नगर में निकले। 

विज्ञापन
MP News: Deputy Chief Minister Jagdish Deora reached his hometown, saw Lord Pashupatinath
उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने पशुपतिनाथ मंदिर में दर्शन किए। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं मल्हारगढ़ क्षेत्र के विधायक जगदीश देवड़ा उपमुख्यमंत्री बनकर 28 दिसंबर को पहली बार मंदसौर पहुंचे। देवड़ा के आगमन पर जिला भाजपा सहित तमाम कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने उज्जैन से लेकर मंदसोर तक मार्ग पर जगह जगह स्वागत किया। 
विज्ञापन


उपमुख्मंत्री देवड़ा गुरुवार शाम करीब 7 बजे भगवान पशुपतिनाथ मंदिर पहुंचे। यहां विद्वान आचार्यों के सान्निध्य में उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने सपरिवार भगवान पशुपतिनाथ की पूजा अर्चना कर आरती की। इसके बाद देवड़ा पशुपतिनाथ मंदिर से खुले वाहन में सवार होकर नगर में निकले। इस दौरान पशुपतिनाथ पुलिया वीर सावरकर ब्रिज, खानपुरा चौराहा, मंडीगेट, सदर बाजार, घंटाघर चौराहा होते हुए जिला भाजपा कार्यालय पंहुंचे। यहां संगठन पदाधिकारियों द्वारा देवड़ा का अभिनंदन किया गया। इसके बाद स्वागत रैली बालाजी मंदिर बस स्टैंड, युवराज क्लब, गांधी चौराहा, पं. दीनदयाल उपाध्याय उद्यान, बीपीएल चौराहा, महाराणा प्रताप चौराहा होते हुए हीरा की बगीची पर पंहुची जहां सभा के साथ आयोजन का समापन हुआ।
विज्ञापन


कांग्रेस कितनी ही यात्रा निकाल ले जनता सब जानती है
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए देवड़ा ने राहुल गांधी की यात्रा को लेकर कहा कि कांग्रेस कितनी भी यात्रा निकाल ले, जनता ने सब सरकारें देखी हैं और विकास भी देखा है। जनता विकास के साथ है और विकास भाजपा की सरकारों ने किया है। फिर वह चाहे प्रदेश में हो या देश में विकास सिर्फ भाजपा शासन में ही हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed