फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News Dental, AYUSH, paramedical students of private colleges will have to pay fees for internship in govern

MP News: निजी कॉलेजों के डेंटल, पैरामेडिकल छात्र कर सकेंगे सरकारी अस्पतालों में इंटर्नशिप, देना होगा शुल्क

Sat, 15 Oct 2022 02:18 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 15 Oct 2022 02:18 PM IST
सार

तीन माह तक की इंटर्नशिप की अवधि के लिए पांच हजार रुपये प्रति प्रशिक्षु/ इंटर्न, तीन से छह माह तक की अवधि/ इंटर्नशिप के लिए 10 हजार रुपये, छह से 12 माह तक की इंटर्नशिप के लिए 20 हजार रुपये प्रति इंटर्न राशि जमा करानी होगी। 

विज्ञापन
MP News Dental, AYUSH, paramedical students of private colleges will have to pay fees for internship in govern
इंटर्नशिप - फोटो : Self

विस्तार

मध्यप्रदेश के निजी कॉलेजों के डेंटल, आयुष और पैरामेडिकल स्टूडेंट्स को अब सरकारी अस्पतालों में इंटर्नशिप के लिए शुल्क देना होगा। यह राशि इंटर्नशिप की अवधि के अनुसार पांच से 20 हजार रुपये तक होगी। अभी तक स्टूडेंट्स बहुत कम शुल्क देकर इंटर्नशिप कर लेते थे। 

विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग निजी कॉलेज स्टूडेंट्स के सरकारी अस्पतालों में इंटर्नशिप के लिए नए निर्देश जारी करने जा रहा है। दरअसल, प्रदेश के निजी कॉलेजों में मेडिकल/ पैरामेडिकल कोर्स के इंटर्न छात्र-छात्राओं को क्लीनिक ट्रेनिंग, अस्पताल के इंफ्रास्ट्रक्चर की अपर्याप्तता के कारण स्टैंडर्ड और क्वालिटी नहीं मिल पाती थी। निजी कॉलेजों में स्वयं का अस्पताल नहीं होने से भी स्टूडेंट्स को व्यवहारिक ज्ञान के लिए शासकीय अस्पतालों पर निर्भर रहना पड़ता है। नए निर्देशों के तहत निजी कॉलेजों में स्वयं का अस्पताल नहीं होने पर डेंटल चिकित्सक, आयुष चिकित्सक अन्य पैरामेडिकल स्टूडेंट्स को प्रशिक्षु/ इंटर्न को शासकीय चिकित्सालयों में क्लीनिक प्रशिक्षण/ इंटर्नशिप के लिए संस्था के रोगी कल्याण समिति के खातें में राशि जमा करानी होगी।

विज्ञापन

यह लगेगा शुल्क
तीन माह तक की इंटर्नशिप की अवधि के लिए पांच हजार रुपए प्रति प्रशिक्षु/ इंटर्न, तीन से छह माह तक की प्रशिक्षण अवधि/ इंटर्नशिप के लिए दस हजार रुपये, छह से 12 माह तक की इंटर्नशिप के लिए 20 हजार रुपये प्रति इंटर्न राशि जमा करानी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो शिफ्ट में इंटर्नशिप
सरकारी अस्पताल में क्लीनिक ट्रेनिंग/ इंटर्नशिप के लिए निजी कॉलेज से एक शिफ्ट सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे और दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक होगी। एक विधा में डेंटल चिकित्सा, आयुष, पैरामेडिकल में 30 से अधिक इंटर्न को अनुमति नहीं दी जाएगी।

स्टाइपेंड नहीं मिलेगा
सरकारी अस्पताल में प्रशिक्षण अवधि/ इंटर्नशिप के दौरान निजी कॉलेज के स्टूडेंट्स को किसी प्रकार का स्टाईपेन्ड/ भत्ता नहीं दिया जाएगा। इंटर्नशिप के दौरान इंटर्न को अस्पताल के सिविल सर्जन-सह-मुख्य अस्पताल अधीक्षक अथवा संस्था प्रभारी के निर्देशों का अनुपालन करना अनिवार्य होगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed