फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Complaint of threats was made on CM helpline, waiting for action the youth gave his life

MP News: सीएम हेल्पलाइन पर की थी धमकियों की शिकायत, कार्यवाही के इंतजार में युवक ने दे दी जान

Tue, 29 Nov 2022 12:04 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 29 Nov 2022 12:04 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में एक युवक ने धमकियों से परेशान होकर अपनी जान ही दे दी। उसने सीएम हेल्पलाइन पर धमकियों की शिकायत की थी। कार्यवाही होती उससे पहले ही युवक ने दे दी जान। 

विज्ञापन
MP News: Complaint of threats was made on CM helpline, waiting for action the youth gave his life
बुरहानपुर में एक युवक ने धमकियों से त्रस्त होकर आत्महत्या कर ली। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में धमकी मिलने से परेशान एक युवक ने आत्महत्या कर ली। युवक ने जिस वक्त यह कदम उठाया उसी वक्त उसे थाने से बयान के लिए फोन भी आया था। दरअसल, धमकी मिलने से परेशान युवक ने पुलिस और सीएम हेल्पलाइन पर कार्यवाही के लिए शिकातय दर्ज कराई थी। जब तक यह कार्यवाही होती, उसने आत्महत्या जैसा घातक कदम उठा लिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि अगर समय रहते कार्यवाही हो जाती तो शायद युवक की जान बच जाती।  

विज्ञापन


बुरहानपुर की इंदिरा कॉलोनी निवासी राहुल तायड़े ने रविवार शाम अपने घर के ऊपर वाले कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कुछ दिनों से युवक को धमकी भरे फोन कॉल आ रहे थे। युवक और उसके परिजनों ने इसकी शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर की थी। रविवार शाम जब सीएम हेल्पलाइन की शिकायत थाने पहुंचने पर परिजन के नंबर पर फोन आया, उसी समय युवक ने धमकियों से परेशान होकर आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया।  
विज्ञापन


चार दिन से मिल रही थी धमकियां
मृतक के ममेरे भाई अश्विन नाइके ने बताया चार दिन से राहुल को धमकियां मिल रही थी। धमकियां क्यों दी जा रही थी यह हमें पता नहीं है, लेकिन  धमकी देने वाले कह रहे थे कि कब तक घर में छिपा रहेगा। कभी तो बाहर निकलेगा। यह बात उसने परिजन को बताई थी। पुलिस के अलावा सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत की थी। रविवार जब  सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर कार्यवाही के लिए थाने से फोन आया, तब राहुल की मां थाने जाने के लिए उसे बुलाने उसके कमरे में गई। वहां मां ने बेटे को फांसी पर लटका देखा तो गश खाकर गिर पड़ी। परिजन ने राहुल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


निजी कंपनी में काम करता था युवक 
परिजन का कहना है कि राहुल एक निजी कंपनी में कार्यरत था। बार-बार धमकियां मिलने से आहत था। युवकों द्वारा प्रताड़ित किए जाने के मामले में समय पर कार्रवाई नहीं हुई इससे आहत होकर उसने आत्महत्या कर ली। सोमवार को मृतक का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम हुआ, जिसके बाद पुलिस ने शव परिजन के सुपुर्द किया। पुलिस इस मामले में गहराई से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed