फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP News: 222 करोड़ में बनेगी भोपाल की सबसे लंबी सिक्स लेन सड़क, सीएम शिवराज ने भूमिपूजन किया

Sat, 29 Oct 2022 09:32 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 29 Oct 2022 09:32 PM IST
सार

सड़क की लंबाई 15 किमी व चौड़ाई 35.0 मीटर (105 फीट) होगी, मार्ग में डिवाइडर के साथ फुटपाथ भी बनाए जाएंगे व मार्ग के बीच पड़ने वाले चौक-चौराहों का सौंदर्यीकरण के साथ आसपास की अतिरिक्त भूमि पर पार्किंग निर्माण कार्य कराया जाएगा।

विज्ञापन
MP News: CM Shivraj will do Bhumi Pujan of Bhopal's longest six-lane road tomorrow
MP News: 222 करोड़ में बनेगी भोपाल की सबसे लंबी सिक्स लेन सड़क, सीएम शिवराज ने भूमिपूजन किया - फोटो : अमर उजाला
भोपाल के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर, कोलार में 'कोलार तिराहे से गोल जोड़' तक 222 करोड़ की लागत से बनने वाली सिक्स-लेन सीसी सड़क एक साल में बनकर तैयार होगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार शाम को सड़का भूमिपूजन किया। इस सड़का निर्माण एक साल में पूरा होगा। इससे कोलार की जनता को ट्रैफिक की समस्या से निजात मिलेगी। 


 
MP News: CM Shivraj will do Bhumi Pujan of Bhopal's longest six-lane road tomorrow
सीएम शिवराज सड़क का भूमिपूजन करते हुए - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क के निर्माण में एक साल की डेडलाइन होने के बावजूद सालों तक सड़क बनती रहती थी। अब ऐसा नहीं होता। अब सड़क बनने में एक दिन भी लेट होंगी तो एक लाख जुर्माना लगेगा। सीएम ने कहा कि निर्धारित समय पर सड़क बनाने पर बोनस राशि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कोलार में मेट्रो भी लाएंगे। सीएम ने अधिकारियों से कहा कि एक बार रोड बन गया तो खोदने नहीं दूंगा। सीएम ने कहा कि हिनोतिया आलम में मिनी स्टेडियम बनेगा। 

पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा कि एक महीने में सड़कों को गड्ढों मुक्त बनाएंगे। उन्होंने कहा कि इस रोड पर भविष्य में मेट्रो और फ्लाई ओवर के प्रस्तावित होने पर भी रोड को कोई नुकसान नहीं होगा। सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी की जमकर तारीफ की। 

सड़क की विशेषताएं
इस रोड की लंबाई 15 किमी व चौड़ाई 35.0 मीटर (105 फीट) होगी, मार्ग में डिवाइडर के साथ फुटपाथ भी बनाए जाएंगे व मार्ग के बीच पड़ने वाले चौक चौराहों का सौंदर्यीकरण के साथ आसपास की अतिरिक्त भूमि पर पार्किंग निर्माण कार्य कराया जाएगा। यह रोड कोलार की 3.5 लाख आबादी के लिए उपयोगी होने के साथ ओबैदुल्लागंज, मंडीदीप, सलकनपुर, हरदा, टिमरनी व अन्य जगहों से आने-जाने वाले करीब 5-6 जिलों लोगों के लिए उपयोगी होगी।
 
सड़क पर सीसीटीवी कैमरे लगेंगे

सड़क निर्माण के दौरान ट्रैफिक में बाधा ना हो इसके लिए भी पहले से उपाय किए जाएंगे। पूरी सड़क पर सीसीटीवी कैमरे लगेंगे और इन कैमरों को पुलिस कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा। सड़क निर्माण के दौरान कई पुल-पुलियों का भी निर्माण कार्य किया जाएगा। 222 करोड़ की बड़ी राशि से निर्मित होने वाली इस सड़क से कोलार की ट्रैफिक समस्या में सुधार के साथ क्षेत्र की कनेक्टिविटी बढ़ेगी।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed