फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: CM Shivraj reached Maihar, asked for mother Sharda's prosperity of the country and state

MP News: CM शिवराज पहुंचे मैहर, मां शारदा के मांगी देश-प्रदेश की खुशहाली, भाजपा की जीत का किया दावा

Fri, 24 Nov 2023 07:43 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 24 Nov 2023 07:43 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को मैहर में थे। वे पत्नी साधना सिंह के साथ यहां पहुंचे और मां शारदा का पूजन किया। उन्होंने बातचीत में दावा किया कि मप्र में भाजपा की सबसे बड़ी जीत होने जा रही है। 

विज्ञापन
MP News: CM Shivraj reached Maihar, asked for mother Sharda's prosperity of the country and state
सीएम शिवराज सिंह चौहान प्रधान पुजारी स्व. देवीप्रसादजी के घर पहुंचे और श्रद्धांजलि दी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को पत्नी साधना सिंह के साथ मैहर पहुंचे। यहां उन्होंने मां शारदा की विधिवत पूजा अर्चना की। इसके बाद शिवराज ने शारदा प्रबंध समिति के पूर्व प्रधान पुजारी स्व. देवी प्रसाद जी के निज निवास पर जाकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। फिर भोपाल रवाना हो गए। 

विज्ञापन


बता दें, देवी प्रसाद जी का 15 नवंबर को निधन हो गया था। शिवराज शुक्रवार को निजी कार्यक्रम में मैहर आए थे। उनके साथ पत्नी साधना सिंह भी थीं। दोनों ने मैहर देवी शारदा के दर्शन और पूजन किया। वे इस दौरान मीडिया से रूबरू हुए और कहा कि उन्होंने मां शारदा से देश प्रदेश से खुशहाली की मन्नत मांगी। मैहर में माई की कृपा से ही मैहर लोक बनेगा उसका स्थल चयन चल रहा है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


'भाजपा की होगी सबसे बड़ी जीत'
सीएम ने दावा किया कि चुनाव में बहन-बेटियों और किसानों का भरपूर समर्थन  मिला। लाडली बहनों ने खुलकर भाजपा को वोट दिया एंटी इंकंबेंसी नहीं है, बल्कि सरकार पर विश्वास की वजह से मतदान का प्रतिशत बढ़ा है। तीन तारीख को जनादेश ईवीएम से बाहर आएगा और अब तक सबसे बड़ी जीत भाजपा को मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed