फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News CM Shivraj put the profile picture and cover photo of the people of Shri Mahakal Lok on the social med

MP News: सीएम शिवराज ने सोशल मीडिया अकाउंट पर श्री महाकाल लोक के लोगो की पिक्चर और कवर फोटो लगाई

Thu, 06 Oct 2022 03:50 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 06 Oct 2022 03:50 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने श्री महाकाल लोक के लोगों की प्रोफाइल पिक्चर और कवर फोटो लगाई है। मुख्यमंत्री ने देश एवं प्रदेशवासियों से श्री महाकाल लोक का डीपी लगाने का आह्वान किया है।

विज्ञापन
MP News CM Shivraj put the profile picture and cover photo of the people of Shri Mahakal Lok on the social med
सीएम शिवराज ने श्री महाकाल लोक के लोगों की लगाई प्रोफाइल पिक्चर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश सरकार श्री महाकाल लोक के उद्घाटन कार्यक्रम को भव्य बनाने की तैयारी में जुट गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर डीपी और बैनर फोटो बदल लिया है। मुख्यमंत्री ने श्री महाकाल लोक के लोगो की प्रोफाइल पिक्चर और कवर फोटो लगाई है। मुख्यमंत्री ने देश एवं प्रदेशवासियों से श्री महाकाल लोक का डीपी लगाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि श्री महाकाल लोक के इस अभूतपूर्व कार्य का संपूर्ण विश्व साक्षी बनें।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के डीपी और बैनर बदलने के बाद मंत्री, सांसद और विधायकों ने भी श्री महाकाल लोक की डीपी लगाना शुरू कर दिया है। सरकारी विभागों के भी सोशल मीडिया अकाउंट की प्रोफाइल पिक्चर और कवर फोटो बदलकर श्री महाकाल लोक के लगाए जाने लगे हैं।
विज्ञापन

 
  

11 को उज्जैन में स्थानीय अवकाश
बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को श्री महाकाल लोक का लोकार्पण करेंगे। इसकी तैयारी तेजी से चल रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खुद तैयारियों की मॉनीटरिंग कर रहे है। कार्यक्रम के दिन उज्जैन में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।  

 
शहर-गांव के मंदिर जगमगाएंगे
11 अक्टूबर को लोकार्पण के दिन प्रदेश शहरों और गांवों के मंदिरों में कार्यक्रम के निर्देश जारी किए गए हैं। सरकार की तरफ से कलेक्टर्स को निर्देश जारी किए गए हैं। कार्यक्रम के दिन प्रदेश के मंदिरों में साज-सज्जा और कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखने के लिए टीवी स्क्रीन लगाने को कहा गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed