फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: CM Shivraj may announce to increase dearness allowance by four percent on foundation day

MP News: मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस पर महंगाई भत्ता चार प्रतिशत बढ़ाने की हो सकती है घोषणा

Fri, 28 Oct 2022 05:45 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 28 Oct 2022 05:45 PM IST
सार

केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता चार प्रतिशत बढ़ाकर 38 प्रतिशत कर दिया है। प्रदेश के कर्मचारियों ने केंद्र के समान महंगाई भत्ता देने की मांग की है। सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री स्थापना दिवस पर डीए बढ़ाने की घोषणा कर सकते है।

विज्ञापन
MP News: CM Shivraj may announce to increase dearness allowance by four percent on foundation day
मंत्रालय भवन, वल्लभ भवन, भोपाल - फोटो : File

विस्तार

मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस पर एक नवंबर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कर्मचारियों को महंगाई भत्ता चार प्रतिशत बढ़ाने की घोषणा कर सकते हैं। अभी कर्मचारियों को 34 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता मिल रहा है।  

विज्ञापन

केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता चार प्रतिशत बढ़ाकर 38 प्रतिशत कर दिया गया है। प्रदेश के कर्मचारियों ने केंद्र के समान महंगाई भत्ता देने की मांग की है। इसको लेकर वित्त विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। इसको लेकर सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री स्थापना दिवस के दिन मंत्रालय के सामने सरदार वल्लभ भाई उद्यान में होने वाले कार्यक्रम में डीए बढ़ाने की घोषणा कर सकते हैं।

विज्ञापन
डीए बढ़ाने की कर्मचारियों की मांग को लेकर पूछे सवाल पर वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि यह निरंतर प्रक्रिया है। केंद्र के समान डीए राज्य सरकार देती ही है। मध्य प्रदेश सरकार ने समय-समय पर यह किया है। आगे भी होगा तो सरकार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed