{"_id":"63773e4102cf766fa158899e","slug":"mp-news-chief-minister-shivraj-singh-chouhan-s-election-meeting-in-gujarat-targeting-congress-and-aap","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: गुजरात में शिवराज ने आप और कांग्रेस पर किए हमले, सभा में बोले- राहुल खरपतवार और केजरीवाल बबूल का पेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: गुजरात में शिवराज ने आप और कांग्रेस पर किए हमले, सभा में बोले- राहुल खरपतवार और केजरीवाल बबूल का पेड़
Fri, 18 Nov 2022 06:42 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Fri, 18 Nov 2022 06:42 PM IST
सार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुजरात में चुनावी सभाओं का आगाज किया। शिवराज ने कहा कि नरेंद्र मोदी कल्पवृक्ष हैं, जो जरूरत है वही मिलेगा। उन्होंने केजरीवाल को बबूल का पेड़ बताते हुए कहा कि वहां केवल कांटे ही मिलेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुजरात विधानसभा चुनाव में सभाएं शुरू कर दी हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर प्रचार के लिए गुजरात में थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) पर जमकर निशाना साधा। शिवराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए उन्हें कल्पवृक्ष बताया है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भुजपुरा की सभा में कहा कि नरेंद्र मोदी कल्पवृक्ष हैं, जो जरूरत है वही मिलेगा। उन्होंने केजरीवाल को बबूल का पेड़ बताते हुए कहा कि वहां केवल कांटे ही मिलेंगे। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल बाबा खरपतवार हैं, ये फसल ही खराब कर देंगे। ये कांग्रेस और आप देश से संतोष और चैन साफ कर देंगे। ये झूठे वादे करने वाले हैं। हालत यह है कि यहां भी अब कांग्रेस में बचा क्या है? हमारे यहां के रिजेक्टेड माल को लड़ा रहे हैं। पुराने कांग्रेसी अंदर बैठे-बैठे कुसमुसा रहे हैं। कांग्रेस की हालत यह हो गई है। इस दिल के टुकड़े हजार हुए, कोई इधर गिरा, कोई उधर गिरा।
शहीदों का अपमान करती है कांग्रेस
शिवराज ने कहा कि कांग्रेस शहीदों का अपमान करती है। कांग्रेस की सरकार रही तो हमें यही पढ़ाया गया कि देश को आजादी नेहरू जी ने दिलाई। किसी को याद ही नहीं करते थे। राहुल गांधी ने एक दिन पहले वीर सावरकर का अपमान किया है। जिन्हें काला पानी की 2 जन्म की सजा मिली थी, जिन्होंने काला पानी की सजा काटी, देश के लिए सब कुछ लुटा दिया। ऐसे वीर सावरकर का तुम अपमान करते हो राहुल गांधी... कांग्रेसियों... यह देश तुम्हें कभी माफ नहीं करेगा।
विज्ञापन
कच्छ में बोले- पगड़ी से बड़ा सम्मान कुछ नहीं
विधानसभा मांडवी, जिला कच्छ में आयोजित जनसभा मुख्यमंत्री ने कहा कि आज आपने कच्छ की पगड़ी पहनाकर मेरा स्वागत किया है। अपने देश में पगड़ी से बड़ा सम्मान और कोई नहीं होता है। मैं आपको वचन देता हूं कि आपका सम्मान और गुजरात की शान बढ़ाने में मेरा जो भी योगदान हो सकेगा, मैं दूंगा। यहां का अनार, यहां का ड्रैगन फ्रूट प्रसिद्ध है। कच्छ वाले जहां जाते हैं, वहां छा जाते हैं। नरेंद्र मोदी जी के प्रयासों से नर्मदा नदी का पानी कच्छ तक आया है। मैं रोज मध्यप्रदेश में एक पौधा लगाता हूं। पेड़ लगाने से बड़ा पुण्य और कोई नहीं है। पेड़ हमें ऑक्सीजन तो देते ही हैं, साथ ही नर्मदा जी में जल की धारा बनाए रखने में भी मदद करते हैं। पेड़ हैं, तो नर्मदा जी हैं। मैं वचन देता हूं, नरेंद्र भाई नर्मदा का पानी कच्छ तक लेकर गए, मैं मां नर्मदा में पानी की कमी नहीं आने दूंगा। ये कांग्रेसी और मेधा पाटकर जैसे लोग आंदोलन करते थे और मुझे गाली देते थे कि हमारा पानी गुजरात को क्यों दे रहे हो? नर्मदा जी का पानी यहां आया, तो इधर के खेत लहलहा उठे।
आजादी चांदी की तश्तरी में नहीं मिली
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें आजादी कोई चांदी की तश्तरी में नहीं मिली थी। हजारों क्रांतिकारियों ने अपने प्राणों की आहूति दी। तब जाकर हमें आजादी मिली। क्रांतिकारी हंसते हुए फांसी पर लटकते थे और प्रार्थना करते थे कि मैं फिर यहीं जन्म लूं और मरूं और तब तक जन्म लेता रहूं जब तक देश आजाद न हो जाए। कांग्रेस ने क्रांतिकारियों को भुला दिया। कांग्रेस ने केवल यही पढ़ाया कि आजादी केवल एक ही परिवार ने दिलाई। इनके नेता रोज नरेंद्र भाई का अपमान करते हैं। नरेंद्र भाई तो प्रधानमंत्री हैं, उनकी देवी स्वरूपा मां का भी अपमान करते हैं। यह देश का अपमान है और यह अपमान जनता स्वीकार नहीं करेगी।