फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News Chief Minister Shivraj Singh Chouhan addressed the public

MP News: जनता को धूप में खड़ा देख सीएम ने भी धूप में खड़े होकर दिया भाषण, कांग्रेस का बताया बड़ा पाप

Sun, 25 Sep 2022 06:49 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 25 Sep 2022 06:49 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने झाबुआ में कार्यक्रम में जनता को धूप में खड़ा देख मंच से उतरकर धूप में खड़े होकर भाषण दिया। अलग-अलग सभा में सीएम ने जनता कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। सीएम ने भारत जोड़ो यात्रा निकालने पर राहुल गांधी से पूछा भारत तोड़ा किसने। उन्होंने अगर देश को तोड़ने का पाप किसी के सिर पर है तो वह कांग्रेस पार्टी है।

विज्ञापन
MP News Chief Minister Shivraj Singh Chouhan addressed the public
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान झाबुआ, अलीराजपुर जिले के दौरे पर थे। झाबुआ के कार्यक्रम में सीएम ने मंच से जनता को धूप में खड़े देखा तो खुद भी मंच से उतर कर नीचे आ गए और धूप में खड़े होकर भाषण दिया। सीएम ने ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने के संबंध में जानकारी ली। जिले में एक अन्य सभा को संबोधित करने के दौरान सीएम को जनता ने करड़ावद राशन की दुकान से राशन न मिलने की शिकायत की। इस पर सीएम ने झाबुआ के डीएसओ एमके त्यागी को जिले से हटाने और सरकारी काम में लापरवाही की जांच के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन

 
सीएम बोले- कांग्रेस गुटों में बंट गई
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अलीराजपुर में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं पूछना चाहता हूं, राहुल गांधी जी, भारत तोड़ा किसने..? 1947 में भारत के दो टुकड़े किसने किए? जल्दी सत्ता प्राप्त करने की चाह में स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू ने देश के विभाजन को स्वीकार किया। अगर देश को तोड़ने का पाप किसी के सिर पर है तो वह कांग्रेस पार्टी है। सीएम ने कहा कि अब वो कह रहे हैं, "भारत जोड़ो यात्रा" लेकिन अभियान चल रहा है कांग्रेस छोड़ो जहां देखो वहां लोग कांग्रेस छोड़ रहे हैं। यह कांग्रेस कई गुटों में बंट चुकी है।
विज्ञापन

 
जनता को तंग करने वाला बचेगा नहीं
सीएम ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि गुंडे, बदमाश, अपराधी, माफिया अब किसी भी कीमत पर नहीं बचेंगे। एक एसपी ने बच्चों से बदतमीजी की थी। यहां के बच्चे थाने गए थे। बच्चों ने अपने सुरक्षा की बात कही थी तो उन बच्चों को अपशब्द कहे थे। जैसे ही मैंने सुना, एक क्षण की देर नहीं लगाई एसपी को सस्पेंड कर दिया। अगर कोई भी गड़बड़ करने वाला होगा। सीएम ने कहा कि कलेक्टर की मुझे तीन-चार दिन पहले शिकायत मिली थी। आज मैं साफ कर देना चाहता हूं, जनता के बीच में  जनता को तंग करने वाला, भ्रष्टाचार करने वाला कोई भी हो, मामा छोड़ेगा नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed