फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News Chhindwara Smriti Irani Spoke In Chhindwara Fiercely targeted at Rahul Gandhi and Kamal Nath

MP News: 'अमेठी के बाद अब छिंदवाड़ा की बारी', स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी और कमलनाथ पर जमकर साधा निशाना

Sun, 17 Sep 2023 10:35 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अरविंद कुमार Updated Sun, 17 Sep 2023 10:35 AM IST
सार

Chhindwara News: बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा के समापन अवसर पर केंद्रीय महिला बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी छिंदवाड़ा जिले में पहुंची। उन्होंने मंच से भारतीय जनता पार्टी सरकार की उपलब्धियां निगाई। वहीं, राहुल गांधी और कमलनाथ पर जमकर निशाना साधा।

विज्ञापन
MP News Chhindwara Smriti Irani Spoke In Chhindwara Fiercely targeted at Rahul Gandhi and Kamal Nath
केंद्रीय महिला बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छिंदवाड़ा पहुंची बीजेपी की फायर ब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने मंच से बीजेपी सरकार की उपलब्धियां निगाई तो वहीं राहुल गांधी और कमलनाथ पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, छिंदवाड़ा आने से कांग्रेस विचलित हो गई है, ऐसा मुझे बीजेपी जिलाध्यक्ष ने बताया है। इसका कारण यही है कि राहुल गांधी को मेरी जैसी साधारण सी कार्यकर्ता ने चुनाव हरा दिया। चुनाव क्या हराया, वह सीधे उत्तर भारत से दक्षिण भारत में भाग खड़े हुए। 

विज्ञापन


वहीं, प्रेस वार्ता में स्मृति इरानी ने कमलनाथ के द्वारा कथा आयोजित कराने को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ जी की यदि धर्म के प्रति आस्था है तो उन्हें गांधी खानदार को चुनौती देनी चाहिए कि डीएमके से आप नाता तोड़ें। यदि आप वाकई में सनातन धर्म को मानते हो तो। स्मृति ईरानी ने इसके अलावा चुनाव लड़ने को लेकर कहा कि मैं अमेठी को नहीं छोड़ सकती हूं, लेकिन अब अमेठी के बाद छिंदवाड़ा की बारी है। 
विज्ञापन


राहुल गांधी और राबर्ट वाड्रा पर साधा निशाना
स्मृति ईरानी ने आमसभा में प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जमकर तारीफ की, उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस सत्ता में आई तो जीजा जी ने जमीन घोटाला कर लिया, लेकिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भू माफियाओं से 23 हजार एकड़ भूमि माफियाओं से मुक्त कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed