फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Central agency ED raids the house of criminal Ballan Tiwari in Katni.

MP News: कटनी में बदमाश बल्लन के ठिकाने पर पहुंची ईडी, फाइनेंशियल गड़बड़ी की जांच में जुटी, जानें मामला

Sat, 13 Jan 2024 06:51 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 13 Jan 2024 06:51 PM IST
सार

बल्लन के ऊपर नकली गुटखा, शराब सहित बड़े स्तर का सट्टा-जुआ चलवाने का आरोप लग चुका है। सुर्खियों में उस वक्त आया जब कटनी करोड़ों रुपये की फर्जी डीडी लगाकर शराब का काम कर डाला था। 

विज्ञापन
MP News: Central agency ED raids the house of criminal Ballan Tiwari in Katni.
बंगले में छापा मारने पहुंची ईडी टीम। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

मध्यप्रदेश के कटनी जिले में शनिवार सुबह साढ़े पांच बजे प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) भोपाल की टीम ने छापामार कार्रवाई शुरू की। स्लीमनाबाद थाना अंतर्गत ग्राम बंधी में दबिश देते हुए शातिर बदमाश बल्लन तिवारी के घर पर पैसे से जुड़े मामले की जांच की गई।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक भोपाल से ईडी की टीम बल्लन तिवारी के बंधी स्थित बंगले पर पहुंची। वहां गेट में ताला लटका देख टीम ने उसे तोड़ते हुए कटनी और जबलपुर पुलिस के मदद से आलीशान घर की जांच शुरू की है। 
विज्ञापन


बता दें बल्लन तिवारी जिले के साथ-साथ प्रदेश की सुर्खियों में उस वक्त आया जब कटनी करोड़ों रुपये की फर्जी डीडी लगाकर शराब का काम कर डाला था। यही नहीं बल्लन के ऊपर नकली गुटखा, शराब सहित बड़े स्तर का सट्टा-जुआ चलवाने का भी आरोप लग चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि भोपाल से पहुंची ईडी की टीम किस शिकायत पर जांच कर रही है, इस बात का अब तक खुसला नहीं हुआ है। सूत्रों के मुताबिक पूरे मामले में लेनदेन की शिकायत भोपाल स्थित प्रवर्तन निदेशालय को दी गई थी। जानकारी जुटाने के बाद आज सुबह टीम तीन गाड़ियों में सवार होकर कटनी पहुंची। 


विगत 25 अक्टूबर 2023 को बल्लन तिवारी के घर में संचालित जुआ फड़ में पुलिस ने दबिश देकर एक लाख से ज्यादा कैश और वन्य प्राणी का मांस जब्त किया था, जिसके बल्लन तिवारी को मुख्यारोपी बनाया गया था, जो फरार चल रहा है। वहीं, आज फिर केंद्रीय जांच एजेंसी का बल्लन तिवारी के घर दबिश देना काफी सवाल खड़े करता है। फिलहाल देखना ये है पूरे मामले की जांच ईडी कब तक खत्म करते हुए खुलासा करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed