फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: CBI asks for three months time to investigate nursing college scam, will have to wait for new admissi

MP News: नर्सिंग कॉलेज घोटाले की जांच के लिए सीबीआई ने मांगा तीन माह का समय, नए प्रवेश के लिए करना होगा इंतजार

Fri, 24 Nov 2023 11:45 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 24 Nov 2023 11:45 PM IST
सार



नर्सिंग कॉलेज घोटाले में कॉलेजों की जांच के लिए सीबीआई ने तीन माह का समय मांगा है। ऐसे में नए प्रवेश के लिए बच्चों को अगले साल का इंतजार करना होगा। 

विज्ञापन
MP News: CBI asks for three months time to investigate nursing college scam, will have to wait for new admissi
सतपुड़ा भवन (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

विस्तार

मध्य प्रदेश नर्सिंग घोटाले से करीब एक लाख बच्चों का भविष्य दांव पर लगा है। कोरोना काल में अधिकारियों की मिलीभगत से प्रदेश में नियमों को पूरा नहीं करने वाले कॉलेजों को भी मान्यता दे दी गई थी। इन कॉलेजों के पास न तो पर्याप्त जमीन थी और न ही अस्पताल। इसके अलावा भी कई गड़बड़ियां मिली थीं। अब इसकी जांच सीबीआई कर रही है। हाल ही में सीबीआई ने कोर्ट से कॉलेजों की जांच के लिए तीन माह का समय मांगा है। ऐसे में जांच पूरी होने तक ना तो बच्चों की परीक्षाएं आयोजित होंगी ना ही परीक्षाओं के रिजल्ट जारी किए जा सकेंगे। वहीं, नए सत्र के लिए प्रवेश भी नहीं हो सकेंगे। प्रवेश के लिए नए साल का इंतजार करना होगा। 
विज्ञापन


चिकित्सा शिक्षा विभाग की मांग खारिज
हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधिकारियों की परीक्षा परिणाम जारी करने और नए एडमिशन के लिए पोर्टल खोलने की मांग खारिज कर दी। सभी कॉलेजों की सीबीआई जांच के बाद ही कोर्ट की तरफ से राहत दी जा सकती है। अभी तक इस मामले में सीबीआई की रिपोर्ट में 90 से ज्यादा कॉलेजों में गड़बड़ी मिली है। 
विज्ञापन


25 हजार छात्र परेशान 
नर्सिंग घोटाले के चलते प्रदेश के करीब 25 हजार छात्र-छात्राओं का परीक्षा परिणाम अटका हुआ है। वहीं, दूसरी तरफ 2023-24 सत्र में एडमिशन प्रक्रिया शुरू ही नहीं हुई है। ऐसे में नए प्रवेश के लिए अभी छात्रों को नए साल का इंतजार करना होगा। वहीं, यदि सरकार नर्सिंग कॉलेजों के सत्र को शून्य करती है तो इसका असर सरकारी नर्सिंग कॉलेजों पर भी होगा। वहीं, जांच में कुछ सरकारी नर्सिंग कॉलेजों में भी पर्याप्त फैकल्टी और अन्य गड़बड़ियां मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed