फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mp news: Cancer hospital will become a hospital for Bhopal gas relief, Minister Sarang gave instructions

MP News: भोपाल गैस राहत का अस्पताल बनेगा कैंसर हॉस्पिटल, मंत्री सारंग ने दिए निर्देश

Fri, 05 Aug 2022 04:17 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 05 Aug 2022 04:17 PM IST
सार

राजधानी भोपाल में गैस राहत विभाग के चिह्नित अस्पताल को कैंसर अस्पताल बनाया जाएगा। गैस राहत अस्पताल की समीक्षा बैठक में गुरुवार को चिकित्सा शिक्षा विभाग के मंत्री विश्वास सारंग ने निर्देश दिए।

विज्ञापन
Mp news: Cancer hospital will become a hospital for Bhopal gas relief, Minister Sarang gave instructions
मंत्री विश्वास सारंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में गैस राहत विभाग के जहांगीराबाद स्थित रसूल अहमद सिद्दीकी पल्मोनरी मेडिसिन सेंटर को कैंसर अस्पताल में तब्दील किया जाएगा। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने गुरुवार को गैस राहत अस्पताल की समीक्षा बैठक में इस संबंध में निर्देश दिए।
विज्ञापन

 
चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने गैस राहत विभाग के अधिकारियों के साथ गुरुवार को मंत्रालय में विभागीय समीक्षा बैठक की। इसमें भोपाल गैस राहत के जहांगीराबाद स्थित रसूल अहमद सिद्दीकी पल्मोनरी मेडिसिन सेंटर को कैंसर अस्पताल में तब्दील के निर्देश दिए। मंत्री सारंग ने कैंसर अस्पताल की योजना बनाने के लिए अधिकारियों से कहा है। बैठक में गैस राहत अस्पताल के छह अस्पताल, छह डिस्पेंसरी के साथ गैस राहत विभाग के सीएमओ ऑफिस के कायाकल्प के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट और बिल्डिंग मैंटेनेंस, रेनोवेशन के काम कराने के लिए करीब 24 करोड़ रुपये का प्रपोजल पेश किया गया। साथ ही उपकरणों का प्रपोजल दिया। मंत्री ने दो दिन में दोबारा परीक्षण कर प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा मंत्री ने गैस पीड़ितों के लिए जीवन ज्योति कॉलोनी की मूलभूत सुविधाओं का आंकलन कर नगर निगम भोपाल से बस्ती के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए। शहर में स्वास्थ्य एवं चिकित्सीय सुविधाओं के विस्तार के उद्देश्य से एक सप्ताह के भीतर गैस राहत एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की संयुक्त बैठक की जाए। गैस राहत अस्पतालों में फायर एवं इलेक्ट्रिकल ऑडिट करें। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed