फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: BJP's important meeting tomorrow in Katni

MP News : कटनी में कल BJP की अहम बैठक, चार केंद्रीय मंत्री, 220 प्रदेश समिति के सदस्य रहेंगे शामिल

Fri, 16 Dec 2022 09:44 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 16 Dec 2022 09:44 PM IST
सार

कटनी में 17 दिसंबर को भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होगी। बैठक में चार केंद्रीय मंत्री सहित 200 से ज्यादा सदस्य हिस्सा लेंगे। संभावना है कि इसमें प्रदेश में मंत्रिमंडल के विस्तार से लेकर 2023 के विधानसभा चुनाव पर चर्चा हो सकती है। 

विज्ञापन
MP News: BJP's important meeting tomorrow in Katni
कटनी में बीजेपी की बैठक को लेकर काफी तैयारियां की गई हैं। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक की कटनी में 17 दिसंबर को होने जा रही है। इसे काफी अहम बैठक माना जा रहा है। इसे लेकर नगर भाजपा ने कई तैयारियां की है। बैठक में चार केंद्रीय मंत्री सहित 200 से ज्यादा सदस्य हिस्सा लेंगे। इसमें प्रदेश में मंत्रिमंडल के विस्तार से लेकर 2023 के विधानसभा चुनाव पर चर्चा हो सकती है। 
विज्ञापन


बता दें कि कटनी के निर्मलसत्य गार्डन में बैठक होगी। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बैठक के पांच सत्र होंगे। इसके लिए बैठक हॉल को सजा दिया गया है और सुरक्षा के खास इंतजाम हैं। शहर के कई होटल बुक कर लिए गए हैं। शहरभर में बीजेपी के फ्लेक्स और झंडे लगे हैं। कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी सौपी गई है। बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा समेत केंद्रीयमंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रहलाद पटेल, फग्गन सिंह कुलस्ते, नरेंद्र सिंह तोमर, संगठन मंत्री हिंतानंद शर्मा, 52 जिलों के जिलाध्यक्ष समेत शीर्ष नेता विशेष रूप से शामिल होंगे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed