फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: BJP media in-charge Lokendra Parashar accused of sharing morphed video of FIR, Yatra in Chhattisgarh

Bharat Jodo Yatra: पाक समर्थित नारों का वीडियो 'फर्जी', भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी पर छत्तीसगढ़ में FIR

Sat, 26 Nov 2022 03:20 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 26 Nov 2022 03:20 PM IST
सार

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कथित तौर पर लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे का वीडियो अब भाजपा के लिए गले की घंटी बन गया है। मध्यप्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर के खिलाफ रायपुर में एफआईआर दर्ज हुई है।  

विज्ञापन
MP News: BJP media in-charge Lokendra Parashar accused of sharing morphed video of FIR, Yatra in Chhattisgarh
लोकेंद्र पराशर - फोटो : ani

विस्तार

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इस समय मध्यप्रदेश में है। भाजपा इसमें विवाद खोजने की कोई कसर नहीं छोड़ रही। यह दांव उल्टा भी पड़ रहा है। पाकिस्तान जिंदाबाद के वीडियो पब्लिश करने के बाद भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर के खिलाफ रायपुर में एफआईआर दर्ज हुई है। छत्तीसगढ़ में दर्ज एफआईआर में आरोप है कि पाराशर ने पाकिस्तान जिंदाबाद का फर्जी वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है।  

विज्ञापन

 
छत्तीसगढ़ के रायपुर के सुंदरनगर थाने में अंकित कुमार मिश्रा ने आवेदन दिया है। इसमें आरोप है कि मध्यप्रदेश बीजेपी मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर ने अपने ट्विटर हैंडल पर शुक्रवार को फर्जी वीडियो शेयर किया है। इसमें अलग से पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे जोड़े गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार पाराशर ने दुर्भावना के मकसद से झूठा और भ्रामक पोस्ट किया। पुलिस ने लोकेंद्र पाराशर पर दंगा भड़काने के इरादे से उकसाने जैसी गंभीर धाराएं लगाई है। इस मामले में मध्यप्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा ने भी कानूनी कार्यवाही करने की बात कही थी।
विज्ञापन

 
क्या है मामला
बीजेपी मीडिया प्रभारी ने शुक्रवार को एक वीडियो शेयर कर लिखा था कि भारत जोड़ो यात्रा में खुलेआम पाकिस्तान जिंदाबाद… का नारा लगा। इसे कांग्रेस के आधिकारिक हैंडल से ट्वीट किया गया, जिसे बाद में हटा दिया गया। लेकिन सच्चाई सामने आ गई कि कांग्रेस के दिल में क्या है। कांग्रेस की तरफ से बीजेपी पर राहुल की यात्रा से डरकर षड्यंत्र करने के आरोप लगाए हैं। इस मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जांच के आदेश दिए हैं। यह भी कहा है कि नारे लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नारे लगाने वाले माफ नहीं किए जाएंगे। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी भारत जोड़ने के बजाय देश को तोड़ने वालों को जोड़ने का काम कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed