{"_id":"63edceac7beefa53e70be0d3","slug":"mp-news-bjp-mandal-vice-president-injured-by-scindia-s-batting-had-to-be-hospitalized-2023-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: ज्योतिरादित्य सिंधिया की बल्लेबाजी से मंडल उपाध्यक्ष घायल, अस्पताल में करना पड़ा भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: ज्योतिरादित्य सिंधिया की बल्लेबाजी से मंडल उपाध्यक्ष घायल, अस्पताल में करना पड़ा भर्ती
Thu, 16 Feb 2023 12:05 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Thu, 16 Feb 2023 12:05 PM IST
सार
रीवा में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया स्टेडियम का लोकार्पण करने पहुंचे थे। वहां उन्होंने बल्लेबाजी की। गेंद सिर में लगने से मंडल उपाध्यक्ष घायल हो गए।
विज्ञापन
ज्योतिरादित्य सिंधिया की बैटिंग से मंडल उपाध्यक्ष घायल हो गया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रीवा के चोरहटा में हवाई अड्डे की आधारशिला आए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इटौरा बाईपास में नवनिर्मित स्टेडियम का लोकार्पण किया। इस दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया मैदान में क्रिकेट खेलने उतर आए। उन्होंने ऐसी बैटिंग की कि उनके बल्ले से निकली गेंद एक भाजपा नेता के सिर में लगी और उन्हें गंभीर चोट आई है। भाजपा नेता को इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया रीवा में हवाई अड्डे के शिलान्यास के बाद नवनिर्मित स्टेडियम का लोकार्पण करने गए थे। लोकार्पण के बाद उन्होंने क्रिकेट खेलने की इच्छा जाहिर की। मैदान में पहुंचकर जैसे ही उन्होंने बल्ला घुमाया, वहां फील्डिंग कर रहे भाजपा के दीनदयाल मंडल उपाध्यक्ष विकास मिश्रा के सिर में गेंद लग गई। इसके बाद आनन-फानन में सिंधिया ने खुद ही उन्हें उठाया। उनके सिर में लगी चोट को स्वयं देखने लगे। आसपास खड़े लोगों की सहायता से तत्काल घायल बीजेपी नेता को अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विकास मिश्रा को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज किया जा रहा है। घायल बीजेपी नेता से मिलने खुद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित स्थानीय विधायक राजेंद्र शुक्ला और कई जनप्रतिनिधि पहुंचे।
विज्ञापन
