{"_id":"62a5840b4a43dd53141ad07e","slug":"mp-news-audio-discussion-of-the-conversation-of-a-big-leader-of-mp-congress-there-was-a-lot-of-debate-words-that-cannot-be-written","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: मप्र कांग्रेस के बड़े नेता की बातचीत का ऑडियो चर्चा में, खूब हुई बहस, शब्द ऐसे जो लिखे नहीं जा सकते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: मप्र कांग्रेस के बड़े नेता की बातचीत का ऑडियो चर्चा में, खूब हुई बहस, शब्द ऐसे जो लिखे नहीं जा सकते
Sun, 12 Jun 2022 11:43 AM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Sun, 12 Jun 2022 11:43 AM IST
सार
नगर निगम चुनाव से पहले कांग्रेस में खींचतान शुरू हो गई है। कांग्रेस के एक बड़े नेता की बातचीत का ऑडियो चर्चा में आया है जिसमें अशोभनीय शब्दों का प्रयोग किया गया है। महापौर प्रत्याशी को लेकर हुई बाचतीत के बाद यह स्थिति बनी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
नगरीय निकाय चुनाव से पहले नेताओं के बीच चल रही खींचतान अब उजागर होने लगी है। वाद-विवाद तक तो ठीक था लेकिन बात गालीगलौज तक पहुंच रही है और पार्टी की छवि धूमिल हो रही है। कांग्रेस नेताओं के बीच हुई बातचीत का ऐसा ही एक कथित ऑडियो चर्चाओं में आया है जिसमें ऐसे शब्दों का प्रयोग किया गया है जिन्हें लिखा नहीं जा सकता।
दरअसल राजनीतिक पारा चढ़ने के साथ ही एक ऑडियो ने माहौल को और गर्म कर दिया है। यह कथित ऑडियो कांग्रेस नेताओं के बीच बातचीत का है। इसमें मप्र के बड़े कांग्रेस नेता को कार्यकर्ता ने कॉल किया और देवास के महापौर प्रत्याशी की टिकट को लेकर नाराजगी जताई। इस पर उक्त नेता और कॉल करने वाले के बीच तीखी बहस हुई और बात इतनी बढ़ी कि मामला गालीगलौज तक पहुंच गया। बातों में ऐसे शब्दों का प्रयोग किया गया है जिनको यहां लिखा भी नहीं जा सकता। इस ऑडियो में कितनी सच्चाई है यह कहा नहीं जा सकता लेकिन ऑडियो को लेकर कांग्रेसियों में चर्चा होने लगी है।
विनोदिनी व्यास को बनाया है प्रत्याशी
बता दें कि देवास से कांग्रेस ने विनोदिनी रमेश व्यास को महापौर प्रत्याशी घोषित किया है। यह नाम ऐनवक्त पर घोषित हुआ जिसके बाद से कांग्रेस में नाराजगी बढ़ती जा रही है। बताया जा रहा है कि जो नाम दौड़ में थे और प्रबल माने जा रहे थे उनको पछाड़ कर प्रदेश कांग्रेस के दो बड़े नेताओं ने व्यास के नाम पर मुहर लगा दी और खबर यहां तक भी है कि इस नाम को तय करने से पहले स्थानीय संगठन को भरोसे में भी नहीं लिया गया, इसके चलते नाराजगी की बात सामने आ रही है। ब्राह्मण वोटों के सहारे कांग्रेस महापौर की कुर्सी तक पहुंचने का सपना देख रही है लेकिन गुटबाजी भूलाकर कांग्रेस के एकजुट होने को लेकर संशय बना हुआ है। कांग्रेस समर्थित एक नेता के निर्दलीय लड़ने की भी बात कही जा रही है। ऐसे में जो ऑडियो सामने आया है उसके बाद से कांग्रेस में स्थिति उलझ गई है।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं में चर्चा-किसकी पसंद से मिला टिकट
दरअसल कांग्रेस ने चर्चा इस बात की चल रही है कि देवास के महापौर प्रत्याशी का टिकट किसने करवाया, इसी को लेकर कार्यकर्ताओं के बीच नाराजगी भी है। खबर मिली है कि देवास में कमलनाथ की ओर से प्रवेश अग्रवाल का नाम तय था तो विरोध होने के बाद रमेश व्यास के नाम पर मुहर लगी। कहा जा रहा है कि पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के कोटे से यह टिकट हुआ है। कुछ अन्य नेताओं के नाम भी नाम भी सामने आ रहे हैं और इसको लेकर ही कांग्रेस में स्थिति उलझ गई है क्योंकि व्यास का टिकट होने के बाद से ही हर कोई हैरान है कि आखिर बड़े नामों को दरकिनार कर व्यास टिकट कैसे ले आए।