{"_id":"636cff4ed112c378a9794013","slug":"mp-news-another-dacoit-gang-destroyed-in-chambal-under-shiv-s-rule","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: चंबल में एक और डकैत गैंग का खात्मा, जानिए 'शिव'राज में किस-किस डकैत गैंग की टूट गई कमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: चंबल में एक और डकैत गैंग का खात्मा, जानिए 'शिव'राज में किस-किस डकैत गैंग की टूट गई कमर
Thu, 10 Nov 2022 08:50 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Thu, 10 Nov 2022 08:50 PM IST
सार
प्रदेश में भूमाफिया से लेकर गुडागर्दी करने वालों के खिलाफ शिवराज सरकार ने सख्त रूख अपनाया है। सरकार ने प्रदेश व्यापी अभियान चला कर गुंडे ,बदमाशो के खिलाफ सख्त कार्यवाही की है। कोई गुंडागर्दी या दबंगई करता है तो बुलडोजर चलता है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश की ग्वालियर जिला पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 60 हजार का इनामी डकैत गुड्डा गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को ग्वालियर पुलिस और डकैत गुड्डा गुर्जर के बीच भंवरपुरा के जंगल में मुठभेड़ हुई थी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने डकैत गुड्डा गुर्जर को पकड़ने के निर्देश दिए थे। गुड्डा गुर्जर के पकड़ में आने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश से डकैत युग का अंत हुआ।
मध्य प्रदेश के चंबल, मुरैना के बीहड़ों में डाकुओं का एक समय भय था। जनता डाकुओं से भयभीत रहती थी। इनसे नजता त्रस्त हो चुकी थी, लेकिन अब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश से डाकुओं का सफाया हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कभी जिन बीहड़ों में डाकुओं का डर था वहां आज शांति और अटल एक्स्प्रेसवे के रूप में विकास की डगर नए प्रतिमान स्थापित कर रही है। बता दें शिवराज सरकार के नेतृत्व में एक दर्जन से ज्यादा डाकुओं को या तो मार गिराया या गिरफ्तार कर लिया गया।
इनको मुठभेड़ में मार गिराया
- जगजीव सिंह परिहार, रामविशेष उर्फ गूंगा, राजेन्द्र सिंह, पप्पू गुर्जर, बालक दास ढीमर, गब्बर सिंह, राजनारायण शर्मा, राजेंद्र गुर्जर, रामसहाय गुर्जर, गब्बर सिंह को मुठभेड़ में मारा गया गया।
विज्ञापन
इनको गिरफ्तार किया
- चरन सिंह सिकरवार, जगन गुर्जर, बाबू सिंह परिहार, पंजाब सिंह, रामतौर सिंह, देवा बंजारा और गुड्डा गुर्जर को गिरफ्तार किया।
प्रदेश की धरती पर डाकू रहेंगे या शिवराज
शिवराज सिंह चौहान ने सीएम बनने के बाद मध्यप्रदेश को डाकू मुक्त बनाने का संकल्प दोहराया था। मुख्यमंत्री ने कहा था मध्यप्रदेश शांति का टापू है, प्रदेश की धरती पर या तो डाकू रहेंगे या शिवराज सिंह चौहान रहेगा। दोनों एक साथ नहीं रहेंगे।
दंबगों पर चलता है मामा का बुलडोजर
प्रदेश में भूमाफिया से लेकर गुडागर्दी करने वालों के खिलाफ शिवराज सरकार ने सख्त रूख अपनाया है। सरकार ने प्रदेश व्यापी अभियान चला कर गुंडे ,बदमाशो के खिलाफ सख्त कार्यवाही की है। नक्सल प्रभावित जिलों में सख्ती से नक्सलवाद की कमर तोड़ी है, आतंकी संगठन सिमी के नेटवर्क को भी ध्वस्त किया। कोई गुंडागर्दी या दबंगई करता है तो बुलडोजर चलता है। अवैध कब्जे धारियों से लगभग 21 हजार एकड़ जमीन मुक्त कराई है।