{"_id":"65f05ffe52440d34e500cdbb","slug":"mp-news-a-girl-returning-home-from-the-fields-was-bitten-by-a-pack-of-dogs-she-died-a-painful-death-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: खेत पर काम कर रहे माता पिता को खाना देकर घर लौट रही बच्ची को कुत्तों के झुंड ने नोचा, दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: खेत पर काम कर रहे माता पिता को खाना देकर घर लौट रही बच्ची को कुत्तों के झुंड ने नोचा, दर्दनाक मौत
Tue, 12 Mar 2024 07:30 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, मंदसौर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, मंदसौर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Tue, 12 Mar 2024 07:30 PM IST
सार
मंदसौर में आवारा कुत्तों ने 12 वर्षीय बच्ची की जान ले ली। बच्ची खेत से लौट रहे थे तभी कुत्तों का झुंड उस पर लपक गया। नोच-नोचकर उसे मार डाला।
विज्ञापन
dog attack
- फोटो : Demo Pic.
विस्तार
मध्य प्रदेश के मंदसौर में कुत्तों के हमले में 12 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। बच्ची अपने माता पिता को खेत पर खाना देकर घर लौट रही थी इसी दौरान आवारा कुत्तों के झुंड ने बच्ची पर हमला कर दिया। बचने के लिए दौड़ते वक्त वह धनिए के खेत में गिर गई जहां कुत्तों ने दोबारा हमला कर दिया, जिससे वह बेसुध हो गई। परिजन बच्ची को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी अनुसार भानपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम लोटखेड़ी निवासी लोकेशनाथ व उनकी पत्नी खेत पर काम कर रहे थे। इसी दौरान लोकेश नाथ की 12 वर्षीय बेटी तनीषा दोपहर लगभग 1 बजे खाना लेकर नईमोड़ी श्रीराम तोलकांटे के पीछे खेत पर पहुंची। माता पिता को खाना देकर जब वह वापस अपने घर को ओर लौट रही थी इसी दौरान पांच से सात आवारा कुत्तों के झुंड ने तनीषा पर हमला कर दिया। कुत्तों से बचने के लिए जब वह भागने लगी तो वह धनिए के खेत में गिर गई, जहां कुत्तों के झुंड ने उसके ऊपर एक बार फिर हमला कर दिया जिससे वह मौके पर ही बेसुध हो गई। सूचना मिलने पर तनीषा के परिजन मौके पर पहुंचे और तनीषा को लेकर भानपुरा शासकीय चिकित्सालय ले गए जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद तनीषा को मृत घोषित कर दिया।
पूरे शरीर पर कुत्तों के नोचने के निशान
ब्लॉक मेडिकल अधिकारी डॉक्टर गौरव सिजेरिया ने बताया कि दोपहर 1:30 बजे के लगभग चिकित्सालय में घायल बच्ची को लेकर आए थे। घायल बच्ची को बुरी तरह से कुत्तों ने नोच डाला था। उसके हाथ, पेट, कमर व पैर पर कुत्तों द्वारा नोचने के निशान थे। जब बच्ची का परीक्षण किया गया तो वह मृत पाई गई।
विज्ञापन
खाना देकर घर लोट रही थी इसी दौरान कुत्तों के झुंड ने किया हमला
भानपुरा थाने पर पदस्थ एसआई बलवीर यादव ने बताया कि 12 वर्षीय बच्ची तनीषा अपने माता पिता को खेत पर खाना देकर जब वापस अपने घर लौट रही थी इसी दौरान आवारा कुत्तों के झुंड ने बच्ची पर हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई।