फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: 152.5 mm rain in 24 hours in Madhya Pradesh broke 8 years' record

MP News: 24 घंटे में 152.5 एमएम बारिश ने तोड़ा 8 वर्षों का रिकॉर्ड, प्रशासन जारी किए हेल्पलाइन नंबर

Sun, 04 Aug 2024 10:44 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 04 Aug 2024 10:44 PM IST
सार

कटनी जिले में महज 24 घंटे में 152.5 मिली बारिश दर्ज की गई, जिसने 8 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ता दिखाई दिया। कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने जिला स्तरीय बाढ़ कंट्रोल रूम बनाते हुए दूरभाष नम्बर 07622-220071 जारी किया है।

विज्ञापन
MP News: 152.5 mm rain in 24 hours in Madhya Pradesh broke 8 years' record
पानी में फंसेलोगों के बचाव में जुटी एसडीआरएफ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश के कटनी जिले सहित कई जिलों को भारी वर्षा की चेतावनी देते हुए रेड अलर्ट घोषित कर किया हुआ है। कटनी जिले में करीब 36 घंटे लगातार मूसलाधार बारिश हुई। महज 24 घंटे में 152.5 मिली बारिश दर्ज की गई, जिसने 8 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ता दिखाई दिया। 

विज्ञापन


दरअसल कटनी में झमाझम बारिश से ग्रामीणों सहित शहर इलाकों में अस्त-व्यस्त कर दिया। जिले की बिगड़ती स्थिति को देखते कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने जिला स्तरीय बाढ़ कंट्रोल रूम बनाते हुए दूरभाष नम्बर 07622-220071 जारी किया है।
विज्ञापन


कटनी में हुई तेज बारिश से कई नदी-नाले उफान पर हैं तो वहीं निचले इलाकों में जल भराव होने से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। पिछले 24 घंटे की झमाझम बारिश से जगह-जगह जलमग्न की स्थिति बन गई है। सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं तो गली बस्ती नदी के रास्ते बने दिखाई पड़े। नदी से लगी बस्तियों को नगर निगम ने सुरक्षा के मद्देनजर खाली करवाते हुए रैन बसेरे में पहुंचाया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कटनी की बारिश ने सागर पुलिया को जलमग्न कर दिया तो मंगल नगर पुलिया, गायत्री नगर पुलिया, जुहला रपटा में जल भराव होने से अनेक मार्ग बंद कर दिए हैं। लोगो को आवागमन में अवरुद्ध होने लगा है। वहीं सुरक्षा के दृष्टि से स्थानीय कटनी पुलिस और नगर निगम सहित एसडीईआरएफ की टीम को तैनात करते हुए लोगों को जलभराव वाले स्थान से दूर रहें के निर्देश देते दिखे हैं।

शहर के निचले इलाकों में जलभराव होने से लोगों को मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। माधवनगर के समदड़िया कालोनी, एनकेजे में सांई पुरम कालोनी, राहुल बाग, निमिया कॉलोनी, रपटा सहित अनेक क्षेत्र जलमग्न हो चुके हैं। यहां फंसे लोगों के लिए SDERF टीम ने रबड़ बोर्ड के माध्यम से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर अलग-अलग इलाके से आधा सैकड़ा लोगो को बाहर निकाला है। लोगों को जलभराव होने कर नदी नाले और पुलिया से क्रॉस न करने व दूर रहने के निर्देश जारी किए है। 


वहीं कटनी में रिमझिम बारिश का दौर जारी है। गायत्री नगर पुलिया में एक सरकारी वाहन फंस गया। किसी तरह चालक ने निकलकर अपनी जान बचाई, लेकिन बुलेरों पुलिया के बीच जाकर पूरी तरह डूब गई। जानकारी के मुताबिक कटनी में 24 घंटे के भीतर 6 इंच बारिश हुई तो वहीं एक जून से अब तक 688.1 बारिश का रिकॉर्ड जिला प्रशासन ने जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed